
चलती BULLET में लगी आग और हुआ ब्लास्ट! 1 की मौत 9 झुलसें, भूलकर भी न करें ये गलतियां
AajTak
Bullet Bike Blast: ताजा मामला हैदराबाद का है, जहां सड़क पर चलती रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगने और ब्लास्ट होने से एक बड़ा हादसा हो गया है. इस भयानक हादसे में एक छोटी सी लापरवाही के चलते 1 की मौत हो गई और 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गएं. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अब तक कारों और इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं देखने को मिलती थीं. लेकिन अब एक रॉयल एनफील्ड बुलेट में आग लगने का मामला सामने आया है. सड़क पर दौड़ती BULLET के इंजन में आग लगती है और देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन जाती है. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोग आग बुझाने की कोशिश करते हैं लेकिन इस हादसे में 1 की मौत हो गई और 9 लोग बुरी तरह झु़लस गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
दरअसल, ये मामला हैदराबाद के मोघालपुरा भवानीपुरा पुलिस स्टेशन का है. जहां वोल्टा होटल के पास एक चलती हुई बुलेट बाइक के इंजन में अचानक आग लग गई. आग लगते ही चालक ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई. लेकिन इस दौरान मौके पर मौजूद तमाम लोग बाइक की आग बुझाने लगें. इस हाइसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बीच सड़क बाइक धू-धू कर जल रही है. मौके पर मौजूद कई लोग बाइक को घेर कर खड़े हैं और आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. इस दौरान बाइक के फ्यूल टैंक में अचानक से तेज विस्फोट होता है और आग की भयानक लपटें आसपास मौजूद लोगों को अपने ज़द में ले लेती है.
Bullet में क्यों लगी आग?
भवानीपुरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बालास्वामी ने आजतक से बातचीत में बताया कि, "Bullet बाइक में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. लेकिन प्रथम द़ृष्टया ये इंजन हीट का मामला लगा रहा है. स्वामी का कहना है कि बाइक चालक लंबे समय से बाइक चला रहा था और जैसे ही वो वोल्टा होटल के पास पहुंचा अचानक से बाइक के इंजन सेक्शन में आग लग गई. जिसके बाद बाइक चालक जान बचाने के लिए बाइक को छोड़कर कूद गया. इस दौरान स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए आगे बढ़े और बाइक पर पानी और रेत इत्यादि फेकने लगें. तभी बाइक के फ्यूल टैंक में एक तेज ब्लास्ट हुआ और आसपास खड़े लोग बुरी तरह झुलस गए." बालास्वामी ने बताया कि, "इस हादसे में 1 व्यक्ति की आज सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है और अन्य 9 लोगों का इलाज जारी है."
इस हादसे में कहां हुई गलती?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












