
चलती ट्रेन में दो यात्रियों की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
AajTak
ओडिशा में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां चलती ट्रेन में एक व्यक्ति ने दो यात्रियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. आरोपी ने यात्रियों के गले पर अटैक किया, जिससे दोनों की हालत गंभीर हो गई. पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ओडिशा में एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन में दो यात्रियों की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इससे दोनों की हालत गंभीर हो गई. रेलवे पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, ओडिशा के गंजम जिले के रहने वाले बी.चंद्रशेखर रेड्डी और सिकंदराबाद के बी.त्रिनाथ गांधीधाम-पुरी ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रा कर रहे थे. इस दौरान सीट पर बैठने को लेकर बरहामपुर क्षेत्र के छगला नाइक नाम के सह-यात्री से उनकी बहस हो गई. इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि छगला नाइक ने रेड्डी और त्रिनाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. आरोपी ने दोनों की गर्दन पर वार किया था.
जीआरपी पुलिस के नीलकंठ बेहरा ने कहा कि ट्रेन में एक महिला और उसका पति यात्रा कर रहा था. उसी दौरान दंपत्ति के पास बैठे दो लोगों के व्यवहार से महिला को असहज लगा. इसके बाद अगले स्टेशन पर वे दोनों उतर गए और दो अन्य यात्री आकर बैठ गए.
यह भी पढ़ेंः महिला हेड कांस्टेबल पर चलती ट्रेन में हमला, धारदार हथियार से सिर-आंख पर किए कई वार
इस बार महिला के पति को लगा कि सीट पर आकर बैठे दोनों लोग पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने वालों के साथी हैं. इसलिए उसने बिना हकीकत जाने उन पर हमला कर दिया.
आरपीएफ ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










