
चलती ट्रेन पर पानी फेंक रहे थे लड़के , ब्रेक लगा तो हुई कुटाई, बाइक भी उठा ले गए लोग, VIDEO
AajTak
हाल में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कथित तौर पर पाकिस्तान का है. इसमें कुछ शैतान लड़के चलती ट्रेन में लोगों पर पानी फेंकते दिख रहे हैं. इसके बाद जो होता है वह मजेदार है.
सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक वीडियो वायरल होते हैं जो हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देते हैं. हाल में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कथित तौर पर पाकिस्तान का है.
इसमें कुछ शैतान लड़कों ने रेलवे लाइन के किनारे ढेर सारे जमा पानी के बीच बाइक को मिडिल स्टैंड पर खड़ा कर दिया है. इसके बाद उन्होंने बाइक को स्टार्ट करके गियर लगाकर स्पीड बढ़ा दी है जिससे पीछे वाले पहिए से पानी उछलकर पास से गुजर रही ट्रेन की खिड़की पर जा रहा है.
ट्रेन में सवार लोगों को भिगाने की ये शैतानी काफी चालाकी भरी लगती है लेकिन लड़कों की हालत तो तब खराब हो जाती है जब ट्रेन अचानक वहीं रुक जाती है और ट्रेन में सवार लोग उतरकर उन लड़कों की कुटाई शुरू कर देते हैं. ढेर सारे लोग शैतान लड़कों का मारपीट कर वापस उनकी बाइक भी उठाकर ट्रेन में ले जाते हैं. कुल मिलाकर वीडियो काफी फनी है और तेजी से वायरल हो रहा है.
इसे ट्विटर पर @gharkekalesh नाम की आईडी से शेयर किया गया है और लोग इसपर ढेरों शानदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया किया लोगों ने इनके साथ. एक अन्य ने लिखा- अजीब बदतमीजी है, मारो ऐसे लड़कों को . कई लोगों ने वीडियो को फनी और मजेदार बताया.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











