
चलता-फिरता बेड! शख्स का अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल, VIDEO देख लोग हैरान
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चलती-फिरती बेड कार ने तहलका मचा दिया है. एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि ऑटोमोबाइल कंपनियां भी दंग रह गईं और इंजीनियरों को समझ ही नहीं आ रहा कि सिर पकड़ें या ताली बजाएं.
भारतीय जुगाड़ का कोई मुकाबला नहीं. यहां के देशी इनोवेशन देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने डबल बेड को ही गाड़ी में बदल डाला है. इस ‘बेड ऑन व्हील’ पर पूरा परिवार बैठकर घूमता नजर आ रहा है.
वायरल वीडियो किसी गांव का लग रहा है. चारों तरफ खेत-खलिहान और बीच सड़क पर चलता हुआ चार पहियों वाला डबल बेड. इस पलंग के बीचों-बीच स्टीयरिंग लगाई गई है. नीचे इंजन, एक्सेलेरेटर और ब्रेक फिट किए गए हैं. ऊपर गद्दे-तकिए रखे हैं और आगे की ओर टिन व हेडलाइट लगाकर इसे असली कार जैसी शेप दी गई है.
हालांकि इसे सड़क पर चलाना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा शख्स को शायद नहीं है. सड़क पर भीड़ नहीं है और अब तक ट्रैफिक पुलिस की नजर इस 'बेड गाड़ी' पर नहीं पड़ी है, वरना इतनी अजीब गाड़ी को सड़क पर अलाउ करना मुश्किल होता.
सवारी भी लेकर निकला शख्स
इस अनोखी गाड़ी पर शख्स अकेला नहीं बैठा. उसने कई महिलाओं और एक बच्ची को भी इसमें बैठाकर घुमाया. देखने में तो यह पलंग-गाड़ी कमाल लगती ही है, लेकिन सड़क पर भी यह स्मूद चलती नजर आई.
इंटरनेट पर छा गया वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












