
चर्चित फिटनेस मॉडल ने पहने थे छोटे कपड़े, कर्मचारियों ने विमान से उतारा
AajTak
26 साल की बॉडी बिल्डर और फिटनेस मॉडल डेनिज़ सैपिनार ने दावा किया कि मियामी के लिए अपनी उड़ान में सवार होने से प्रतिबंधित कर दिया गया था क्योंकि अधिकारियों ने उनके द्वारा पहने गए कपड़े को यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं पाया.
अमेरिका में रहने वाली एक तुर्की बॉडीबिल्डर और फिटनेस मॉडल को टेक्सास में विमान पर चढ़ने से कथित तौर पर सिर्फ इसलिए रोक दिया क्योंकि एयरलाइन के कर्मचारियों को लगा कि महिला ने बेहद छोटे कपड़े पहने थे. (तस्वीर- instagram/dnzsypnr) 26 साल की बॉडीबिल्डर और फिटनेस मॉडल डेनिज़ सैपिनार ने दावा किया कि मियामी के लिए अपनी उड़ान में सवार होने से उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया था क्योंकि अधिकारियों ने उनके द्वारा पहने गए कपड़े को यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं पाया. (तस्वीर- instagram/dnzsypnr) फिटनेस मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम पर लोगों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वो रूढ़िवादी परिवेश से बचने के लिए अपना देश छोड़कर अमेरिका चली आई लेकिन यहां भी ऐसी घटिया सोच है. बता दें कि डेनिज़ सैपिनार प्रसिद्ध फिटनेस मॉडल, उद्यमी और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं, जो तुर्की में IFBB (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडीबिल्डर्स) का दर्जा प्राप्त करने वाली पहली महिला थीं. (तस्वीर- instagram/dnzsypnr)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











