
चर्चा में तारिक रहमान की बेटी जाइमा, क्या बनेंगी बांग्लादेश की नई आवाज?
AajTak
जाइमा रहमान इससे पहले तब चर्चा में आई थीं, जब बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान 17 साल के निर्वासन के बाद लंदन से ढाका लौटे थे और उनकी वापसी ने बांग्लादेश की राजनीति में हलचल मचा दी थी.
बांग्लादेश की राजनीति में इन दिनों तारिक रहमान की बेटी जाइमा जरनाज रहमान (Zaima Zarnaz Rahman) खूब सुर्खियों में हैं. बांग्लादेश के चुनाव नतीजे आने के ठीक बाद से ही उनकी चर्चा और तेज हो गई है, क्योंकि उनके पिता तारीक रहमान (BNP चेयरमैन) ने 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अनौपचारिक नतीजों में 200 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है.शुक्रवार को जारी चुनाव आयोग के केंद्र-आधारित परिणामों के मुताबिक, पार्टी अब तक 208 सीटें जीत चुकी है. इससे सरकार बनाने की राह लगभग साफ नजर आ रही है.पार्टी के सभी सांगठनिक कार्यक्रमों से लेकर पूरे चुनाव अभियान तक की कमान उन्हीं के हाथ में रही. कयास लगाए जा रहे हैं बाग्लादेश के अगले पीएम तारिक रहमान ही होंगे. ऐसे वक्त बांग्लादेश के सोशल मीडिया में तारिक रहमान की बेटी की भी चर्चा होने लगी है.
जाइमा तारिक रहमान और डॉ. जुबैदा रहमान की इकलौती बेटी हैं. उनकी उम्र लगभग 28-30 साल है. उन्होंने लंदन की प्रतिष्ठित क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की है और पेशे से बैरिस्टर हैं. वे पिछले 17 साल से परिवार के साथ लंदन में निर्वासन में थीं, लेकिन दिसंबर 2025 में पिता के साथ ढाका लौटने के बाद से ही वे राजनीतिक मंच पर नजर आने लगीं.
क्यों हो रही है इतनी चर्चा?
फरवरी 2026 के आम चुनाव से ठीक पहले जाइमा ने ढाका-17 में पिता के लिए जोरदार प्रचार किया. वे रिक्शे पर सवार होकर सड़कों पर उतरीं, लोगों से मिलीं, पर्चे बांटे और वोट मांगे. यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, खासकर युवाओं में.
12 फरवरी 2026 को चुनाव के दिन जाइमा ने पहली बार वोट डाला. वे अपने माता-पिता के साथ गुलशन मॉडल स्कूल एंड कॉलेज में वोट देने पहुंचीं. इस तस्वीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं.
भविष्य की लीडरशिप?:

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











