
चमत्कार! ट्रक ने नेक्सॉन को 1.5 KM तक घसीटा, SAF अफसर समेत 3 की बची जान; देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
AajTak
Gwalior Dabra Highway Truck drags Nexon car: ग्वालियर-झांसी हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने नेक्सॉन कार को जोरदार टक्कर मारी और कार के फंसने के बाद भी उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा. इस खौफनाक मंजर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर-डबरा हाइवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. टेकनपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने नेक्सॉन कार को टक्कर मार दी और उसे करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटता रहा. हैरानी की बात यह रही कि कार में सवार तीन लोग चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए. घटना का वीडियो भी सामने आया है.
यह पूरी घटना शनिवार शाम टेकनपुर सीमा के बाहर बझेरा गांव की पुलिया के पास की है. ट्रक (RJ 11 GC 2456) डबरा से ग्वालियर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसने नेक्सॉन कार MP 07 ZG 9779 को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई.
लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि ट्रक चालक ने वाहन रोकने के बजाय कार को घसीटना शुरू कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक ने कार को डिफेंस पार्क के सामने तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा.
कार सवार खिड़की में से ट्रक को ठोकता रहा, चिल्लाता रहा, आवाज देता रहा, यही नहीं, राहगीर लगातार चिल्लाते रहे, इशारे करते रहे, लेकिन ट्रक चालक नहीं रुका.
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार का चालक ट्रक पर हाथ मारकर उसे रोकने का संकेत दे रहा है. ट्रक चालक वाहन को लहराते हुए कार को घसीटता रहा और बाद में उसे एक खंती की ओर छोड़कर भागने की कोशिश की. हालांकि लोगों ने पीछा कर ट्रक को बिलौआ हाईवे के पास पकड़ लिया और चालक की पिटाई भी कर दी. देखें VIDEO:-
बताया जा रहा है कि कार में एसएएफ के अधिकारी सवार थे, जो बटालियन में पदस्थ हैं और ओरछा से लौट रहे थे. गनीमत रही कि तीनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











