
चप्पल चटवाई... कपड़े उतरवाकर बेल्ट से पीटा, युवक के साथ दोस्तों ने की खौफनाक वारदात
AajTak
हरियाणा के फतेहाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो दोस्तों ने मिलकर एक अन्य दोस्त को चप्पल चटवाई. फिर कपड़े निकाल कर बेल्ट से पीटा. इस दौरान दोस्तों ने वीडियो भी बनाया. वहीं, पीड़ित के शिकायत पर आरोपी दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.
हरियाणा के फतेहाबाद में एक युवक को दोस्तों ने चप्पल चटवाई. फिर कपड़े निकाल कर बेल्ट से पीटा. इस दौरान दोस्तों ने वीडियो भी बना लिया और शिकायत करने पर मारने की धमकी दी. वहीं, पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
घटना गांव ढाणी माजरा की है. यहां के रहने वाले पीड़ित युवक ने बताया कि 15 नवंबर की शाम 6 बजे की घटना है. गांव के ही रहने वाले दो दोस्तों ने उसे बाइक पर अपने साथ लेकर गए. फिर दोनों ने मुझे गांव भूथनकलां और झलनियां के बीच खेतों में बने एक सुनसान कमरे में ले गए. वहां पहले से ही 6 युवक और मौजूद थे और सभी के पास हथियार थे.
बेल्ट से पीटा और चटवाई चप्पल- पीड़ित का आरोप
पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने वहां मेरे कपड़े उतार कर बेल्ट से पीटा और चप्पल चटवाई. साथ ही इसका वीडियो भी बना लिया. फिर घटना के बारे में न बताने के लिए कहा और बताने पर मारने की धमकी दी. घटना से 16 नवंबर को मैं सहमा रहा और 17 नवंबर को परिवार को घटना का पता चल गया. इसके बाद परिजन इसकी शिकायत पुलिस से की.
लड़की के कारण दिया गया घटना को अजांम
वहीं, घटना के पीछे की वजह एक लड़की की फोटो बताया जा रहा है. पीड़ित युवक का कहना है कि दोस्तों ने मुझे किसी लड़की का फोटो भेजा था और उसकी पहचान करने के लिए कहा. लड़की से मेरा कोई लिंक नहीं है. मगर, उन लोगों ने शक में मेरे साथ मारपीट की और इस घटना को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस पीड़ित युवक के बयान दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










