
चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल सभी 5 शूटर्स की हुई पहचान, शूटआउट में सबसे आगे था तौसीफ बादशाह
AajTak
पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पांच शूटर्स की पहचान कर ली है. सूत्रों के अनुसार शूटआउट को लीड करने वाला तौसीफ बादशाह है, जो खुद को बादशाह कहलवाता है और जमीन कारोबार के साथ सुपारी किलिंग से जुड़ा है. पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.
बिहार के पटना में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड को लेकर पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच शूटर्स की पहचान कर ली है. सूत्रों के मुताबिक इस शूटआउट को लीड करने वाला अपराधी तौसीफ बादशाह है, जो घटना के समय सफेद प्रिंटेड शर्ट और नीली जींस में, बिना टोपी पहने देखा गया था.
तौसीफ बादशाह पटना के सेंट कैरेन्स स्कूल का पढ़ा-लिखा है और वर्तमान में फुलवारी शरीफ इलाके में जमीन का कारोबार करता है. वह लोगों के बीच खुद को 'बादशाह' के नाम से पहचानता है. पुलिस सूत्रों के अनुसार तौसीफ का गैंग सुपारी लेकर हत्या करता है. आशंका है कि चंदन मिश्रा की हत्या भी सुपारी किलिंग के तहत करवाई गई थी.
पुलिस ने की शूटर्स की पहचान
तौसीफ के अलावा उसके चार अन्य साथियों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है, लेकिन अभी आधिकारिक रूप से नाम उजागर नहीं किए गए हैं. पुलिस की कई टीमें लगातार अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं.
आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश हुई तेज
फुलवारी शरीफ क्षेत्र से भी कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस हत्याकांड से जुड़े और भी पहलुओं की जांच जारी है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











