
चंडीगढ़: BJP ने जीत लिया मेयर चुनाव, 15 वोट हासिल कर अनूप गुप्ता बने महापौर
AajTak
चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है. बीजेपी ने 15 सीटें जीतकर मेयर की पोस्ट पर कब्जा कर लिया है. बीजेपी के अनूप गुप्ता अब चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं.
चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है. बीजेपी ने 15 सीटें जीतकर मेयर की पोस्ट पर कब्जा कर लिया है. बीजेपी के अनूप गुप्ता अब चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 14 वोट मिले.
दरअसल, चंडीगढ़ में भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों के ही पास 14-14 पार्षद हैं, लेकिन भाजपा के पक्ष में चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर का एक वोट भी गया. वहीं, कांग्रेस के 6 और अकाली दल के 1 पार्षद ने इस चुनाव से दूरी बना ली थी. कांग्रेस ने अपने पार्षदों को हिमाचल शिफ्ट कर दिया था. बता दें कि पिछली बार मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा किया था.
बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के बाद सेंधमारी की आशंका के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों को दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया था.
भाजपा में शामिल हो गईं महिला पार्षद
चुनाव के बाद वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की नवनिर्वाचित पार्षद हरप्रीत अपने पति और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देविंदर बबला के साथ भाजपा में शामिल हो गईं थीं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










