
चंडीगढ़ः पुलिस की नाक के नीचे से चोरी हो गई थी पीतल की तोप, 20 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
AajTak
चोरी की ये सनसनीखेज वारदात चंडीगढ़ के सेक्टर 1 की है. जहां पंजाब सशस्त्र पुलिस की 18वीं बटालियन का मुख्यालय है. वहां पुलिस के आला अधिकारी और तमाम पुलिसकर्मी आते जाते रहते हैं. परिसर के मुख्य द्वार पर दो संतरी पोस्ट भी हैं.
Heritage Brass Cannon theft: चंडीगढ़ के सबसे पॉश या फिर कहें कि वीवीआईपी इलाके में मौजूद है पंजाब आर्म्ड पुलिस का मुख्यालय. जिसकी शान बढ़ाने के लिए वहां एक हेरिटेज श्रेणी की तोप रखी गई थी. उसी तोप को पुलिस की नाक के नीचे से अज्ञात शातिर चोरों ने चुरा लिया है. चोरी के 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उस तोप का पता नहीं लगा पाई है.
चोरी की ये सनसनीखेज वारदात चंडीगढ़ के सेक्टर 1 की है. जहां पंजाब सशस्त्र पुलिस की 18वीं बटालियन का मुख्यालय है. वहां पुलिस के आला अधिकारी और तमाम पुलिसकर्मी आते जाते रहते हैं. परिसर के मुख्य द्वार पर दो संतरी पोस्ट भी हैं. जहां 24 घंटे दिन रात हथियार बंद संतरी तैनात रहते हैं. अंदर बटालियन के हजारों पुलिसकर्मी होते हैं.
ऐसे में जीओ मेस के ठीक सामने से 300 किलो वजन की हेरिटेज तोप का चोरी हो जाना पुलिस पर कई सवाल खड़े करता है. अब इस मामले में पुलिस विभाग खामोश है. पुलिस के अधिकारी भी इस बारे में बात करने को तैयार नहीं हैं. हालांकि बटालियन मुख्यालय के आस-पास लगे सीसीसीटी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इस मामले की जांच पड़ताल भी तेजी से चल रही है.
वारदात के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया था. इससे पहले शातिर चोरों ने 5 और 6 मई की दरम्यानी रात पीतल की तोप को चोरी कर लिया था. ये घटना ठीक पंजाब और हरियाणा सचिवालय के पीछे जीओ मेस की है.
चोरी के पांच दिन बाद 82 बटालियन के कमांडेंट बलविंदर सिंह को इस घटना की जानकारी मिली थी. इसी के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया था. आपको बता दें कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले पीतल की तोप 82 बटालियन के स्टोर रूम में थी. जिसे वहां से निकाल कर बटालियन के मुख्य द्वार पर रखा गया था. वो तोप पंजाब आर्म्ड पुलिस के लिए एक अहम धरोहर थी.
आपको बताते चलें कि 82 बटालियन में तैनात जवानों पर पंजाब के मुख्यमंत्री सहित अन्य वीआईपी की सुरक्षा का जिम्मा होता है. इस तरह की वारदात के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गया है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










