घोड़ी का दूध कई बीमारियों के लिए बना रामबाण, एक लीटर की कीमत 676 रुपये
AajTak
UK में फ्रैंक शेलार्ड नाम के इकलौते ऐसे दूध विक्रेता हैं जो घोड़ी का दूध बेचने का काम करते हैं. फ्रैंक का दावा है कि उनके घोड़ी का दूध विटामिन से भरपूर है जो नाश्ते, चाय और कॉफी के लिए सबसे अच्छा और सेहतमंद विकल्प है. फ्रैंक लोगों की इस मानसिकता को बदलना चाहते हैं कि घोड़े का दूध अच्छा नहीं होता है.
आमतौर पर गाय के दूध को सबसे अच्छा और पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है लेकिन ब्रिटेन में एक नए किस्म के दूध की मांग बढ़ती जा रही है. यहां घोड़ी का दूध लोगों में खासा लोकप्रिय हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि घोड़ी के दूध में बहुत सारे विटामिन हैं जिससे कई तरह की बीमारियां ठीक हो रहीं हैं. 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, UK में फ्रैंक शेलार्ड नाम के इकलौते ऐसे दूध विक्रेता हैं जो घोड़ी का दूध बेचने का काम करते हैं. फ्रैंक का दावा है कि उनके घोड़ी का दूध विटामिन से भरपूर है जो नाश्ते, चाय और कॉफी के लिए सबसे अच्छा और सेहतमंद विकल्प है. फ्रैंक लोगों की इस मानसिकता को बदलना चाहते हैं कि घोड़ी का दूध अच्छा नहीं होता है. फ्रैंक ने ब्रिटिश अखबार 'द सन' को बताया, 'लोग गाय का दूध इस वजह से खुशी-खुशी पीते हैं क्योंकि इसकी मार्केटिंग बहुत अच्छे तरीके से की जाती है. हालांकि अब लोग बकरी का दूध, सोया, ओट्स और बादाम का दूध भी पी रहे हैं. लोग हमेशा सेहतमंद चीजों का विकल्प ढूंढते रहते हैं.'More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












