
घुटनों के बल बैठाया, फिर बरसा दी गोलियां, गाजा में सिहरा देने वाला है हमास का नया टेरर कांड!
AajTak
लंबे समय बाद हमास ने एक बार फिर से मध्ययुगगीन बर्बरता का परिचय दिया है. हमास ने गाजा में 8 लोगों को घुटनों के बल बिठाकर गोलीमार दी है. ये घटना तब हुई जब राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास को हथियार और शक्तिविहीन करने का वादा किया है.
हमास ने एक बेहद अप्रत्याशित घटनाक्रम में 8 गाजावासियों को मौत के घाट उतार दिया है. हमास ने इस नरसंहार को तब अंजाम दिया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस आतंकी समूह हथियारविहीन करने का वादा किया है. लेकिन मध्ययुगीन बर्बरता के इस हैरान करने देने वाले उदाहरण के बाद हमास ने फिलीस्तीन में एक बार फिर से अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है.
इसे फ़िलीस्तीनी क्षेत्र पर हमास की नियंत्रण बनाए रखने की पुरजोर कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. हमास के बर्बर प्रतिशोध के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. न्यूज एजेंसियों के अनुसार अमेरिका की मध्यस्थता से इज़रायल के साथ हुए युद्धविराम समझौते के बाद गाजा पट्टी पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए हमास दूसरे फिलीस्तीनी कबीलों से भिड़ गया था.
ये वीडियो कई घंटों से सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. इस में आठ लोगों को सड़क पर मौत के घाट उतारते हुए दिखाया गया है. हमास ने इन्हें "सहयोगी और अपराधी" करार दिया है. इस वीडियो में बुरी तरह से पीटे गए आठ लोगों की आंखों पर पट्टी बंधी है और वे सड़क पर घुटनों के बल बैठे हैं, और फिर हमास से जुड़े हरे रंग के हेडबैंड पहने आतंकी बंदूकधारी पीछे से उनपर गोलियों की बौछार कर देते हैं. घटनास्थल पर ही इन आठों लोगों की मौत हो गई.
इस दौरान भीड़ को अल्लाहू-अकबर का नारा लगाते हुए सुना जा सकता है.
हमास ने बिना कोई सबूत दिए हुए कहा कि जिन लोगों की उसने हत्या की है वे 'अपराधी' और इजरायल के 'सहयोगी' थे.
गाजा से इजरायली डिफेंस फोर्स की वापसी के बाद हमास ने इस इलाके के ऊपर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश की है और कई इलाकों को अपने कंट्रोल में ले लिया है. इस दौरान हमास कई सशस्त्र समूहों से टक्कर ले रहा है. ये वैसे समूह हैं जिन्होंने जंग के दौरान हमास के कमजोर पड़ने पर कई इलाकों पर कंट्रोल स्थापित कर लिया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









