
घी, तेल से लेकर बिस्किट तक... पतंजलि के सभी सामान होंगे सस्ते, बाबा रामदेव की कंपनी का बड़ा ऐलान
AajTak
GST Rate Cut: देश में कल से जीएसटी सुधार लागू हो रहे हैं और इससे पहले ही योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने अपने तमाम सामानों की कीमतें घटाने का ऐलान कर दिया है. पतंजलि के घी-तेल से लेकर शैंपी-बिस्किट और नूडल्स तक सस्ते कर दिए गए हैं.
कल से देश में जीएसटी 2.0 की शुरुआत होने जा रही है और अब सिर्फ 5% और 18% के दो टैक्स स्लैब रहेंगे. वहीं खत्म किए गए 12% और 28% के जीएसटी स्लैब में आने वाले ज्यादातर सामान इन्हीं दो कैटेगरी में आ जाएंगे, जिससे इनकी कीमतें घट जाएंगी. 22 सितंबर से पहले ही जीएसटी रिफॉर्म की दिशा में कदम उठाते हुए कई कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम घटा दिए हैं और अब इसमें योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि भी शामिल हो गई है, जिसकी ओर से अपने सभी सामानों की एमआरपी घटाने का बड़ा ऐलान रविवार को किया गया यानी सोमवार से पतंजलि घी से लेकर तेल-शैंपू तक सभी सस्ते हो जाएंगे.
पतंजलि फूड्स ने किया कटौती का ऐलान पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में व्यापक कटौती की घोषणा की है, जो सरकार द्वारा हाल ही में किए गए जीएसटी रिफॉर्म के अनुरूप है. पतंजलि की लिस्ट में शामिल ये सामान फूड, नॉन-फूड दोनों कैटेगरियों में शामिल हैं. कंपनी की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, ग्राहकों को जीएसटी कट पूरा लाभ पहुंचाकर, पतंजलि फूड्स ने सरकार के सस्ते पोषण, स्वास्थ्य तथा मूल्य-आधारित विकल्प के संकल्प को और मजबूत किया है. कंपनी ने जिन सामानों के नए रेट्स जारी किए हैं, उनमें...
न्यूट्रेला सोया प्रोडक्ट
न्यूट्रेला चंक्स, मिनी चंक्स और ग्रैन्यूल्स (1 किलो पैक): ₹210 से ₹190 न्यूट्रेला चंक्स, मिनी चंक्स और ग्रैन्यूल्स (200 ग्राम पैक): ₹50 से ₹47 सोयम चंक्स, मिनी चंक्स और ग्रैन्यूल्स (1 किलो पैक): ₹150 से ₹140 सोयम 200 ग्राम पैक रेंज: ₹60 से ₹57
इसके साथ ही 45 ग्राम और 80 ग्राम के ट्रायल पैक मौजूदा अधिकतम खुदरा मूल्य पर ही उपलब्ध हैं, हालांकि, इनकी मात्रो को बढ़ाया गया है.
बिस्कुट और कुकीज

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










