
घाटी में दहशतगर्दी, सरकार की नाकामी? बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक से चित्रा त्रिपाठी के सवाल, देखें Dangal
AajTak
जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में 4 जवान शहीद हो गए और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी शुरू कर दी है. इस हमले की जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट यानी PAFF नाम के आतंकवा्दी संगठन ने ली है. देखें दंगल.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











