
'घर में सयानी बेटियां, अब कहां जाएं...', बहराइच में 23 मकान खाली करने के नोटिस से दहशत में लोग, भेदभाव के लग रहे आरोप
AajTak
UP News: बहराइच के महाराजगंज इलाके में हिंदुओं के जिन तीन मकानों पर नोटिस चस्पा किया गया है, उसमें तीनों सगे भाई रहते हैं. रामप्रसाद के तीनों बेटों ननकऊ, पप्पू और मून जायसवाल के घरों पर भी नोटिस लगाया गया है.
UP News: बहराइच के महाराजगंज इलाके में लोक निर्माण विभाग (PWD) के नोटिस से दहशत है. मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर से लेकर मस्जिद की 4 दुकानों समेत 23 घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं. इलाके के लोगों का आरोप है कि प्रशासन के नोटिस में भेदभाव किया गया है.
स्थानीय नागरिक मसूद अहमद कहते हैं कि अब्दुल हमीद ने गुनाह किया तो उसका घर गिराया जाए. उसके बगल में तमाम हिंदू भाइयों के भी मकान बने हैं, उन पर नोटिस नहीं चला पाए. इलाके के 23 घरों के नोटिस में सिर्फ तीन हिंदू भाइयों के मकान हैं. बाकी 20 मुसलमानों के मकानों पर नोटिस चस्पा हैं.
महाराजगंज इलाके में हिंदुओं के जिन तीन मकानों पर नोटिस चस्पा किया गया है, उसमें तीनों सगे भाई रहते हैं. रामप्रसाद के तीनों बेटों ननकऊ, पप्पू और मून जायसवाल के घरों पर भी नोटिस लगाया गया है.
मून ने बताया, उनको प्रशासन ने कभी कोई नोटिस नहीं दिया. अचानक 3 दिन में मकान गिराने का नोटिस देकर चले गए. मून की पत्नी जिस घर में बहू बनकर आई थीं, अब वो घर रातो-रात फसाद के बाद अवैध हो गया. वो आंसू रोक नहीं पा रहीं. कहने लगीं कि ''समझ नहीं आ रहा अब क्या करें? सियानी बेटियों को लेकर कहां जाएं.''
बता दें कि बहराइच के महाराजगंज इलाके में पीडब्ल्यूडी ने जिन घरों में नोटिस लगाया उसमें 17 अक्टूबर 2024 की तारीख लिखी है. यानी नोटिस जारी किया गया 17 अक्टूबर यानी गुरुवार के दिन. इसमें एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है. 17 अक्टूबर की तारीख नोटिस है लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो नोटिस लगाया 18 अक्टूबर की शाम को है. यानी पूरे 24 घंटे बाद पता चला कि घर-दुकान अतिक्रमण में है और तीन दिन में उसे खाली कर दें, नहीं तो बुलडोजर चलेगा.दुकानें और घर खाली किए जा रहे बहराइच के महाराजगंज में पीडब्ल्यूडी की तरफ से दिए गए नोटिस के बाद लोगों ने अपने घरों के सामान को निकलना शुरू कर दिया है. इलाके की मस्जिद कमेटी की बनाई गई चार दुकानों को भी नोटिस दिया गया है.
दुकानें खाली करने के साथ-साथ अब दुकानदारों ने दुकान के टीन शेड और दुकानें उखाड़नी शुरू कर दी हैं. दुकानदारों का कहना है, ''बुलडोजर के आने से अच्छा है कि हम पहले ही अवैध निर्माण खुद ही हटा लें.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










