
घर में लूट, डबल मर्डर और खूनी साजिश... दहला देगी इस कातिल बेटी की खौफनाक कहानी
AajTak
छानबीन के दौरान पुलिस कातिल का सुराग तलाश रही थी और जब इस डबल मर्डर का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया. वो लड़की जो अपनी मां और भाई की मौत का मातम मना रही थी, वही जेल पहुंच गई. आइए बताते हैं आपको ये खौफनाक दास्तान..
वो लड़की है मगर लड़कों की तरह रहती है. उसका रहन सहन लड़कों की तरह है. वो लड़कों जैसे कपड़े ही पहनती है. यहां तक तो बात ठीक थी. लेकिन इसके बाद अचानक उस लड़की के घर में लूटपाट हुई. और इसी दौरान उस लड़की की मां और भाई दोनों का कत्ल कर दिया गया. मामला पुलिस तक पहुंचा. छानबीन के दौरान पुलिस कातिल का सुराग तलाश रही थी. और जब इस डबल मर्डर का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया. वो लड़की जो अपनी मां और भाई की मौत का मातम मना रही थी, वही जेल पहुंच गई. आइए बताते हैं पूरी दास्तान.
कातिल निकली बेटी दरअसल, लड़कों की तरह रहने वाली वो लड़की ही वो कातिल है, जिसने अपने भाई और मां को मौत के घाट उतार दिया. रिश्तों को तार-तार करने और दिल दहला देने वाली यह वारदात हरियाणा के यमुनानगर की है. पुलिस ने कातिल बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इस डबल मर्डर में आरोपी लड़की के मामा का लड़का भी शामिल है. जो अभी तक फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
23 जून 2024, यमुनानगर, हरियाणा रविवार की शाम यमुनानगर के आजाद नगर इलाके की गली नंबर 2 के एक घर में दो लाश मिलीं. लाश मां-बेटे की थी. जिनका कत्ल किया गया था. पुलिस को लूट और हत्या की सूचना मिली थी. मरने वालों में 45 वर्षीय मीना और उनका 23 वर्षीय बेटा राहुल शामिल थे. परिवार में एक लड़की काजल भी रहती है. मगर उसने पुलिस को बताया की उसे मां ने जूस लेने मार्किट भेजा हुआ था. जब वह वापस घर लौटी तो भाई बाहर गिरा हुआ था और मां बेड पर मुर्दा पड़ी थी. काजल के मुताबिक घर का सामान बिखरा हुआ था और लूटपाट की गई थी.
ऐसे खुला दोहरे कत्ल का राज पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि घर में लगा इकलौता सीसीटीवी कैमरा सुबह से बंद था. और सबसे बड़ी बात ये कि काजल की आंख में भी एक आंसू नहीं था और ना ही उसके चेहरे पर अपनों को खोने का गम दिखाई दे रहा था. पुलिस को काजल ने जो कहानी सुनाई, उसमें अधिकारियों को दम नहीं लगा. इसके बाद शक की सुई काजल की तरफ घूम गई और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने तोते की तरह सारी साजिश अपनी जबान से उगल दी.
मामा का लड़का भी हत्या में शामिल सिटी थाने के एसएचओ जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की पूछताछ में काजल ने खुलासा किया है कि इस दोहरे हत्याकांड में उसका साथ उसके मामा के लड़के ने भी दिया है. मामा के लड़के के साथ पहले से प्रॉपर्टी विवाद चला रहा था. लिहाजा, वह काजल का साथ देने के लिए राजी हो गया. मगर काजल के इस खौफनाक कदम के पीछे के कारण जानकर एक बार अधिकारी भी दंग रह गए.
हैरान करने वाली है कत्ल की ये वजह एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि काजल शुरू से ही लड़कों की तरह बनकर रहती है और इस बात को लेकर अक्सर उसकी अपनी मां और भाई के साथ उसकी तकरार भी होती रहती थी. गुस्से में आकर काजल ने अपने मामा के लड़के के साथ मिलकर पहले अपनी मां के सिर पर वार किया, फिर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने भाई राहुल के सिर पर भी वार किया. जब वह जमीन पर गिर गया तो उसका गला दबाकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









