
घर में मां और 5 साल के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत... हत्या के बाद आत्महत्या का संदेह
AajTak
केरल के त्रिशूर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां 30 साल की महिला और उसके 5 साल के बेटे का शव उनके घर में मिला है. पुलिस का अनुमान है कि महिला ने पहले बेटे की हत्या की, फिर आत्महत्या कर ली. फिलहाल घटना की जांच जारी है. मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.
केरल के त्रिशूर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला और उसके नाबालिग बेटे की उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यह घटना मंगलवार को अंबाल्लाकावु इलाके में हुई. पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला ने पहले अपने बेटे की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली.
एजेंसी के अनुसार, मृतकों की पहचान 30 वर्षीय शिल्पा और उसके पांच वर्षीय बेटे के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि बच्चे का शव कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला, जबकि महिला उसी कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.
यह भी पढ़ें: 'बच्चों को समझा जाए, उन पर बोझ न डाला जाए...' मौत से पहले स्टूडेंट ने जो लिखा, वो सोचने पर कर देगा मजबूर
पुलिस ने कहा कि घटना के वक्त महिला का पति घर में ही मौजूद था, लेकिन वह अस्वस्थ होने के कारण दूसरे कमरे में था. जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसने अंदर जाकर देखा, जहां पत्नी और बेटे को मृत हालत में पाया. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती तौर पर यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. परिवारिक स्थिति, मानसिक तनाव, घरेलू परिस्थितियां और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









