
घर में घुसे, बाहर खींचा और काट डाला... मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने किया मर्डर
AajTak
माओवादियों का एक ग्रुप उस शख्स के घर में घुस गया और उसे बाहर खींच लिया. उन्होंने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाकर धारदार हथियार से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. गुरुवार एक पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बड़ी बेरहमी के साथ एक शख्स को उसके घर से खींचकर मौत के घाट उतार दिया. नक्सलियों को उस शख्स पर पुलिस का मुखबिर होने का शक था. बस इसी शक के चलते उन्होंने सरेआम उसकी तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी. इस खूनी वारदात ने पूरे गांव को दहला कर रख दिया है.
बीजापुर पुलिस के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि यह घटना बुधवार रात उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकर गांव में हुई. नक्सलियों का शिकार बने शख्स की पहचान मड़कम भीमा के रूप में हुई है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, माओवादियों का एक समूह उसके घर में घुस गया और उसे बाहर खींच लिया. उन्होंने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाकर धारदार हथियार से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. गुरुवार सुबह इस घटना की सूचना मिलने पर एक पुलिस दल मौके पर भेजा गया है.
सुकमा जिले में भी मर्डर एक अन्य घटना में, पड़ोसी सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित किस्टाराम थाना क्षेत्र के साल्टोंग गांव में बुधवार रात अज्ञात लोगों ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित किस्टाराम थाना क्षेत्र के साल्टोंग गांव में हुई.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों के एक समूह ने पीड़ित, जिसकी पहचान रावा सोना के रूप में हुई है, को उसके घर के बाहर बुलाया. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने उसे लाठियों से बेरहमी से पीटा और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कोई माओवादी पर्चे नहीं मिले हैं और नक्सली पहलू सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है.
अब तक जा चुकी है 38 लोगों की जान इस घटना के साथ, इस साल अब तक बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा में लगभग 38 लोगों की जान जा चुकी है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









