
'घर में घुसकर...' राजनाथ सिंह की PAK को चुनौती, अब पड़ोसी मुल्क ने कही ये बात
AajTak
पाकिस्तान ने कहा कि हमने हमेशा क्षेत्र में शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है और ये भी कहा कि इतिहास पाकिस्तान के दृढ़ संकल्प और खुद की रक्षा करने की क्षमता की गवाही देता है.
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की घर में घुसकर मारने वाली टिप्पणी पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया सामने आ गई है. इस मामले में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने राजनाथ सिंह की टिप्पणी को भड़काऊ और अदूरदर्शी बताया है. साथ ही कहा कि इस तरह की बयानबाजी सिर्फ भविष्य में जुड़ाव की संभावनाओं को बाधित करेगी.
पाकिस्तान ने कहा कि हमने हमेशा क्षेत्र में शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है और ये भी कहा कि इतिहास पाकिस्तान के दृढ़ संकल्प और खुद की रक्षा करने की क्षमता की गवाही देता है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का यह बयान राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी के बाद आया, जिसमें उन्होंने आतंकवादियों को "मुंहतोड़ जवाब" देने की चेतावनी दी थी. राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत सरकार आतंकवादियों को छोड़ेगी नहीं, भले ही वे देश की शांति भंग करने का प्रयास करने के बाद वापस पाकिस्तान भाग जाएं.
एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था कि अगर कोई आतंकवादी देश की शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे. अगर वे (आतंकवादी) पाकिस्तान वापस भागेंगे तो पाकिस्तान में घुस के मारेंगे. रक्षामंत्री ने कहा कि भारत ने कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया है या उनके क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की है, लेकिन अगर कोई भारत या उसकी शांति को खतरा पहुंचाता है, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने कभी भी किसी देश के क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की है. ये भारत का चरित्र है, लेकिन भारत को बार-बार कोई आंख दिखाएगा, यहां आ कर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश करेगा, तो उसकी खैर नहीं है. अगर कोई भारत या उसकी शांति को खतरा पहुंचाता है, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सच है. भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है और पाकिस्तान भी यह समझने लगा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










