
घर में कौन करता है ज्यादा काम? पत्नी ने 'टिक मार्क' से पता लगाया, फिर पूरी दुनिया को बताया
AajTak
दुनिया में आलसी लोगों की कमी नहीं है. दूसरे की मदद करना तो दूर ये लोग खुद के काम करने में भी आलस दिखाते हैं. ऐसे ही आलसी पति की सच्चाई बताने के लिए पत्नी ने बड़ा ही गजब का तरीका खोज निकाला.
पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा इस बात को लेकर होते हुए देखा जाता है कि घर में ज्यादा काम किसने किया. हालांकि, इस झगड़े के दौरान फैसला ये करना मुश्किल होता है कि आखिर काम किसने ज्यादा किया. इसी झगड़े से बचने के लिए महिला ने गजब का जुगाड़ निकाला. साथ ही महीने के अंत में फेसबुक पर पति की सच्चाई बताने के लिए किए गए कार्यों की सूची भी डाली, जो वायरल हो रही है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली महिला ने फेसबुक पर अपने आलसी पति के बारे में बताने के लिए कुछ फोटो शेयर की. इस महिला ने बताया कि वह अपने पति के आलस की वजह से काफी परेशान है. घर के ज्यादातर काम वह करती है. पति द्वारा कुछ काम किए जाते हैं, लेकिन हमेशा कहा जाता है कि उन्होंने ज्यादा काम किए हैं. (फोटो/Facebook) पति और पत्नी के बीच घर में कौन ज्यादा काम करता है, इसके लिए महिला ने गजब का तरीका खोज निकाला. महिला ने घर के सभी कामों की सूची तैयार की. इस सूची को फ्रेम करवाने के बाद दीवार पर टांग दिया. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












