घर में कोई ऑक्सीजन सपोर्ट पर है तो ऐसे करें देखभाल, न करें ये गलतियां
AajTak
Corona Effect: अगर आपके घर में कोविड पॉजिटिव परिजन को ऑक्सीजन सपोर्ट में रखने की सलाह दी गई है तो जानिए आपको उनकी केयर कैसे करनी है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में बेड न मिलने समेत कई समस्याएं देखने में आ रही हैं. ऐसे में डॉक्टर जिन मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं हैं, उन्हें घर पर होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करने की सलाह देते हैं. अगर आपके घर में कोविड पॉजिटिव परिजन को ऑक्सीजन सपोर्ट में रखने की सलाह दी गई है तो जानिए आपको उनकी केयर कैसे करनी है. कोविड इन्फेक्शन के साथ ही कई मरीजों में फेफड़ों का संक्रमण तेजी से बढ़ता है. फेफड़ों में संक्रमण होने से मरीजों में सांस लेने की दिक्कत आती है. कई मरीजों में ऑक्सीजन का स्तर नीचे गिरने लगता है. अब जब अस्पतालों में बेड की कमी है तो कई लोग घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के इस्तेमाल से ऑक्सीजन मैनेज कर रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही मरीजों का इलाज घर पर ऑक्सीजन सपोर्ट के जरिये किया जा सकता है. लेकिन इसमें सावधानी बरतने की जरूरत भी होती है. जानकारों के अनुसार, अगर आप घर पर ऑक्सीजन लेवल को मैनेज कर रहे हैं तो आपको दोगुनी सावधानी बरतने की जरूरत है. होम ऑक्सीजन सपोर्ट के दौरान आपको मरीज को होने वाले जोखिम और खतरों के बारे में पूरी तरह सचेत होना चाहिए.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












