
घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करें अपने कोर्स की डिग्री, फ्री होम डिलीवरी करेगी यूनिवर्सिटी
AajTak
CCS University News: छात्र-छात्राएं जिस पते पर डिग्री चाहते हैं उसे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ccsuniversity.ac.in पर जाकर Student Help Desk में दिए गए लिंक Provide information to get only original degree पर अपलोड करना होगा. यूनिवर्सिटी इसी पते पर डिग्री भेज देगा.
CCS University News: मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अब छात्र-छात्राओं को अपनी डिग्री के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी. स्टूडेंट्स को डाक द्वारा निशुल्क डिग्री उनके घर भेज दी जाएगी. इसके लिए छात्र छात्राएं जिस पते पर डिग्री चाहते हैं उसे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ccsuniversity.ac.in पर जाकर Stduent Help Desk में दिए गए लिंक Provide information to get only original degree पर अपलोड करना होगा. यूनिवर्सिटी इसी पते पर डिग्री भेज देगा.
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहले 2016-17, 2017-18, 2018-19, 2019-20 में पास हुए छात्र-छात्राओं की डिग्री भेजेगा, जिसके लिए यूनिवर्सिटी ने डाक विभाग से MoU भी साइन कर लिया है. इसके बाद आगे के सेशंस के लिए स्टूडेंट्स की डिग्री डाक के माध्यम से भेजी जाएगी. इससे कैंपस में लगने वाली लंबी लाइनों और छात्र-छात्राओं की भीड़ से छुटकारा मिलेगा.
यूनिवर्सिटी के प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जो फार्म भरे जाते हैं, वह ज्यादातर छात्र छात्राएं साइबर कैफे पर जाकर भरते हैं. ऐसे में साइबर कैफे संचालक गलत पता या एक ही पता कई छात्र-छात्राओं के फार्म में भर देता था. इस कारण विश्वविद्यालय जब पहले कुरियर के माध्यम से स्टूडेंट्स की डिग्री भेजता था तो वह गलत पते पर चली जाती थी, या कई बार तो एक ही एड्रेस पर कई डिग्रियां चली जाती थीं. लेकिन अब जिस छात्र छात्रा को अपनी डिग्री चाहिए, वह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर अपना एड्रेस दिए गए लिंक पर भरे और विश्वविद्यालय डाक द्वारा निशुल्क उसको डिग्री उसके द्वारा भरे गए एड्रेस पर भेज देगा.
यूनिवर्सिटी ने यह भी बताया है कि अब ऑफलाइन डिग्री विश्वविद्यालय से नहीं मिलेगी. वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर ही अपना एड्रेस भरकर अपने घर पर डिग्री प्राप्त करनी होगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











