
घर बुलाया, डिनर कराया, फिर कही ऐसी बात कि उड़ गए मेहमानों के होश
AajTak
दोस्तों को घर पर पार्टी या गेट टुगेदर के लिए बुलाना आम बात है. इसमें होस्ट खाने- पीने का भी पूरा इंतजाम रखता है. हाल में एक शख्स को भी उसके दोस्त ने डिनर पार्टी पर बुलाया लेकिन इस डिनर पार्टी के बाद उसे होस्ट दोस्त की ओर से एक मैसेज आया. इस मैसेज में कुछ ऐसा था कि इसे पढ़कर तो मानो उसके होश ही उड़ गए.
अक्सर लोग बिजी लाइफ के बीच अपने दोस्तों से मिलने जुलने के लिए छोटी कॉकटेल पार्टी या डिनर पार्टी का आयोजन करते हैं. ये समय निकालकर एक दूसरे से मिलने का अच्छा बहाना होता है. इसी तरह हाल में कुछ लोगों को उनके एक दोस्त ने घर पर डिनर पार्टी के लिए बुलाया. इनमें से एक मेहमान ने इंटरनेट फोरम Mumsnet पर इस डिनर पार्टी की पूरी कहानी बताई तो लोग हैरान रह गए.
पार्टी के बाद भेजा ऐसा मैसेज
उन्होंने लिखा- हमारे एक दोस्त ने हमें डिनर पर अपने घर बुलाया. क्योंकि हम किसी के घर खाली हाथ नहीं जाते हैं इसलिए हम साथ में एक वाइन की बोतल ले गए. वहां हमने खूब टेस्टी खाना खाया और मजे किए. लेकिन पार्टी के बाद हमारे पास उनका मैसेज आया. इसमें जो लिखा था वो हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था. दरअसल, हमें इनवाइट करने वाले लोग हमसे हमें खिलाए खाने के पैसे मांग रहे थे. वे £20 (लगभग 2000 रुपये) मांग रहे थे.
'हम खाली हाथ नहीं गए थे बल्कि...'
उन्होंने आगे लिखा- मैं अगर किसी को घर पर इनवाइट करता तो ऐसा कभी न करता. क्या आपको लगता है मैं ओवररिएक्ट कर रहा हूं? हम उनके घर खाली हाथ नहीं गए थे. हम न सिर्फ वाइन की बोतल ले गए थे बल्कि साथ ही हमने उन्हें अगली बार के लिए अपने घर पर इनवाइट भी किया था.
'इनको तुरंत पैसे ट्रांसफर करो और...'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












