
घर के बगीचे में दफन लाश, 1 करोड़ मोबाइल फोन की ट्रैकिंग और फिर कोर्ट से आरोपियों का बरी होना... कैसे उलझी ये मर्डर मिस्ट्री
AajTak
वो 10 नवंबर 2015 की शाम थी. जब शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन आईपी मिश्रा के इकलौते बेटे अभिषेक मिश्रा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी. छत्तीसगढ़ के इस बहुचर्चित हाई प्रोफाइल हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस ने एक करोड़ मोबाइल फोन की डिटेल निकाली थी.
Abhishek Mishra Murder Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित अभिषेक मिश्रा हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने इस हत्याकांड के दोनों दोषियों को बरी कर दिया है. दोनों आरोपियों विकास जैन और अजीत सिंह को दुर्ग की जिला अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. और एक अन्य आरोपी विकास जैन की पत्नी किम्सी जैन को दोष मुक्त कर दिया था. अभिषेक मिश्रा शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन आई.पी. मिश्रा के इकलौते बेटे थे.
वो 10 नवंबर 2015 की शाम थी. जब शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन आईपी मिश्रा के इकलौते बेटे अभिषेक मिश्रा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी. छत्तीसगढ़ के इस बहुचर्चित हाई प्रोफाइल हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस ने देशभर के एक करोड़ मोबाइल फोन की डिटेल निकालने के बाद भिलाई में रहने वाले सेक्टर 10 निवासी विकास जैन को गिरफ्तार किया था. उस वक्त पुलिस ने स्मृति नगर में मौजूद एक मकान के बगीचे में दफन अभिषेक मिश्रा की सड़ी गली लाश बरामद की थी. वो मकान था विकास जैन की पत्नी किम्सी के चाचा अजीत सिंह का.
दरअसल, अभिषेक 9 नवंबर 2015 को अपने घर से निकला था. लेकिन फिर वो वापस नहीं लौटा. 10 नवंबर 2015 को दुर्ग जिले की जेवरा पुलिस चौकी में अभिषेक की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी. इसके बाद 22 दिसंबर 2015 को पुलिस ने शक के आधार पर विकास जैन और उसकी पत्नी के चाचा अजीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. तब जाकर यह मामला सामने आया था. फिर अगले दिन पुलिस ने अजीत सिंह के स्मृति नगर में मौजूद घर के बगीचे में दफन की गई अभिषेक की सड़ी गली लाश बरामद की थी. उस वक्त ठीक लाश के ऊपर उस बगीचे में गोभी उगी हुई थी.
इस मामले में पुलिस ने विकास जैन और अजीत सिंह को आरोपी बनाया था. इन दोनों को दोषी मानते हुए जिला अदालत ने 10 मई 2021 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. और विकास जैन की पत्नी किम्सी को बरी कर दिया था. इस फैसले को दोनों आरोपियों ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई. खास बात यह थी कि मुख्य आरोपी विकास जैन ने खुद अपनी पैरवी करते हुए दलीलें पेश की.
बहस और दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ परिस्थितियां प्रमाणित नहीं हुई हैं. अधिवक्ता अनिल तावड़कर और उमा भारती साहू ने भी आरोपियों के पक्ष में पैरवी की. वकीलों ने कहा कि पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर टिका हुआ था. दूसरी और अभियोजन पक्ष सुनवाई के दौरान घटना की कड़ियों को जोड़ पाने में नाकाम रहा. इस बात का फायदा भी आरोपियों को मिला. इसके साथ ही अभिषेक मिश्रा के पिता आईपी मिश्रा ने किम्सी जैन की रिहाई को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी. किम्सी के मामले में उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालय के फैसले को सही ठहराते हुए आईपी मिश्रा का आवेदन खारिज कर दिया था.
अभिषेक मिश्रा हत्याकांड की विवेचना में ही लापरवाही सामने आई. हाई कोर्ट में पुलिस हत्या का मकसद ही साबित नहीं कर सकी इसका लाभ आरोपियों को मिल गया. इस हत्याकांड का एक भी चश्मदीद गवाह नही था. साथ ही प्रार्थी की ओर से सिर्फ गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी. पुलिस ने जांच के दौरान हत्या का मामला तो दर्ज किया पर ना तो गवाह और ना ही साक्ष्य जुटा पाई. जिस दिन हत्या की बात कही जा रही है, साल 2015 में उस दिन धनतेरस था और बाजार के साथ पूरे इलाके में भीड़ भी थी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






