
घर की तिजोरी में रखें ये एक चीज, कभी नहीं होगी पैसों की कमी, होगी खूब तरक्की
AajTak
कई बार कड़े प्रयास के बावजूद इंसान को नौकरी, व्यापार और करियर में सफलता नहीं मिलती है. ना चाहते हुए भी घर की तिजोरी खाली रहती है. ज्योतिषविदों का कहना है कि कुंडली में शनि बिगड़ने या शनि भारी रहने से ऐसी परेशानियां दस्तक देती हैं. ऐसे में एक छोटा सा उपाय आपको इन तमाम दिक्कतों से बाहर निकाल सकता है.
अक्सर तमाम कोशिशों के बावजूद इंसान को नौकरी, व्यापार और करियर में सफलता नहीं मिलती है. ना चाहते हुए भी घर की तिजोरी खाली रहती है. ज्योतिषविदों का कहना है कि कुंडली में शनि बिगड़ने या शनि भारी रहने से ऐसी परेशानियां दस्तक देती हैं. ऐसे में एक छोटा सा उपाय आपको इन तमाम दिक्कतों से बाहर निकाल सकता है.
ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय का कहना है कि अगर किसी इंसान की नौकरी में बार-बार दिक्कत आ रही है. नौकरी बार-बार छूट रही है. आय और पदोन्नति से जुड़ी दिक्कतें हो रही हैं. इसका मतलब साफ है कि आपकी कुंडली में शनि बिगड़ा हुआ है. ऐसी स्थिति में घोड़े की नाल से जुड़ा एक छोटा सा उपाय आपकी सोई हुई तकदीर जगा सकता है.
इस उपाय से दूर होंगे सारे संकट ज्योतिषविद की मानें तो शनिदेव को लोहे की बनी चीजें बहुत प्रिय होती हैं. ऐसे में घोड़े की नाल से बना छल्ला या अंगूठी अंगुली में धारण करने से ऐसी तमाम बाधाएं दूर हो सकती हैं. आप चाहें तो घोड़े की नाल को दरवाजे या मुख्य द्वार पर भी टांग सकते हैं. इससे कुंडली में शनि का प्रभाव कम हो जाएगा और आपको बेहतर नतीजे मिलने लगेंगे.
काले घोड़े की नाल का चमत्कार यदि आप व्यापार में नुकसान से परेशान हैं और बहुत प्रयास के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा तो काले घोड़े की नाल आपकी तरक्की के रास्ते खोल सकती है. इसे कार्यस्थल पर रखने से बड़ी से बड़ी मुश्किल अपना रास्ता बदल लेती है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, काले घोड़े की नाल तिजोरी में रखने से घर में कभी धन की कमी नहीं रहती है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











