
घर की चार दीवारी से निकलकर KBC में आई हाउसवाइफ, जज्बा देख अमिताभ हुए इंप्रेस, 25 लाख के सवाल का दे पाएंगी सही जवाब?
AajTak
कौन बनेगा करोड़पति शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बार अमिताभ बच्चन के क्विज शो में एक हाउस वाइफ अपनी इंटेलीजेंस और जिंदादिली से अमिताभ बच्चन समेत फैंस के भी दिल जीत रही है. वे गेम भी शानदार खेल रही हैं.
Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति टीवी की दुनिया का एक ऐसा शो है, जिसने कई लोगों के सपनों को सच किया है. अमिताभ बच्चन का शो कई लोगों की जिंदगी को नई उड़ान दे रहा है. अब केबीसी की हॉट सीट पर एक होम मेकर महिला पहुंच गई है, जिसके जज्बे ने बॉलीवुड के शहंशाह को भी इंप्रेस कर दिया है.
केबीसी में पहुंची होम मेकर
कौन बनेगा करोड़पति शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बार अमिताभ बच्चन के क्विज शो में एक हाउस वाइफ अपनी इंटेलीजेंस और जिंदादिली से अमिताभ बच्चन समेत फैंस के भी दिल जीत रही है.
घर की चार दीवारी से निकलकर महिला कंटेस्टेंट एक नई उड़ान भरने को तैयार है. शो में अमिताभ उनसे पूछते हैं- आप क्या कर रही हैं आजकल? इसके जवाब में कंटेस्टेंट कहती है- सर अभी फिलहाल मैं होम मेकर हूं. सर घर में भी एक डिपार्टमेंट होता है. गृह विभाग, रक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वो सारे डिपार्टमेंट मैं देखती हूं, लेकिन सर घर में अभी बाहर नहीं.













