
घरवालों ने पाकिस्तानी लड़के से करवा दी शादी, भोपाल पहुंची कश्मीरी लड़की बोली- उसके साथ नहीं रहना चाहती
AajTak
एक 23 साल की लड़की की शादी उसके परिजनों ने पाकिस्तानी युवक से करवा दी. जब लड़की को इस बारे में पता चला तो वह भागकर अपने दोस्त के पास भोपाल पहुंच गई. लड़की का कहना है कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है, क्योंकि वह उसे दुबई या पाकिस्तान ले जाना चाहता था.
जम्मू-कश्मीर की रहने वाली एक लड़की की शादी उसके घरवालों ने जबरन पाकिस्तानी युवक से करा दी. जब लड़की को उसकी सच्चाई का पता चला तो उसने एक नोट लिखकर छोड़ दिया और अपने दोस्त के पास भोपाल आ गई. लड़की का कहना है कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती, क्योंकि वह उसे पाकिस्तान या दुबई ले जाना चाहता था. लड़की अपने दोस्त के साथ रहना चाहती है.
दरअसल, जम्मू के उधमपुर की रहने वाली 23 साल की लड़की ने गोविंदपुरा थाने की उर्जा डेस्क से शिकायत की है. इसमें उसने कहा है कि उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी करवा दी गई. शादी के बाद पता चला कि उसका पति पाकिस्तानी हिंदू है. अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती. इसलिए अपने घर पर एक नोट छोड़कर अपने दोस्त के पास भोपाल आ गई है.
जब लड़की भोपाल अपने दोस्त के पास आ गई तो उसके परिजनों ने जम्मू पुलिस से गुमशुदगी की शिकायत की. इसके बाद जम्मू पुलिस ने लड़की और उसके दोस्त से संपर्क किया. वहीं लड़की की गोविंदपुरा थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने काउंसलिंग कराई और जम्मू पुलिस और उसके परिजनों को भी थाने बुलाया और दोनों के बयान दर्ज कराए. इसके बाद लड़की ने कहा कि वह अपने दोस्त के साथ भोपाल में रहना चाहती है.
दोस्त के साथ रहने भोपाल आ गई कश्मीरी लड़की
इस मामले में एडिशनल डीसीपी जोन-2 आरएस भदौरिया ने बताया कि गोविंदपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक-युवती बाहर से आकर यहां रह रहे हैं. पुलिस ने जब तस्दीक की तो पता चला कि दोनों जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं. लड़की मंजीत नाम के युवक के साथ लिव इन में रह रही है. मंजीत भी जम्मू कश्मीर का रहने वाला है.
थाना की ऊर्जा डेस्क में पदस्थ हेड कांस्टेबल सोनिया पटेल और टीम मौके पर पहुंची और लड़की से पूछताछ की. इस पर लड़की ने बताया कि यह उधमपुर की रहने वाली है. उसके परिवार वालों ने 2 दिसंबर 2022 को रोशन नाम के युवक के साथ शादी करवा दी थी. शादी के बाद पता चला कि उसका पति पाकिस्तानी मूल का नागरिक है और वह दुबई में नौकरी करता है. वह उसे भी दुबई ले जाने वाला है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










