
घरवालों को दूध में मिलाकर दिया था जहर, प्रेमी संग शबनम ने ऐसे रची थी खौफनाक साजिश
AajTak
शबनम की फांसी का रास्ता साफ हो चुका है. वहीं इसी बीच इस केस के आईओ तत्कालीन इंस्पेक्टर आरपी गुप्ता ने आजतक से हुई खास बातचीत में पूरे केस की सिलसिलेवार जानकारी दी. उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया कि किस तरह शबनम ने सलीम के साथ मिलकर अपने घर वालों को मौत के घाट उतारा.
शबनम की फांसी का रास्ता साफ हो चुका है. वहीं इसी बीच इस केस के आईओ तत्कालीन इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने आजतक से हुई खास बातचीत में पूरे केस की सिलसिलेवार जानकारी दी. उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया कि किस तरह शबनम ने सलीम के साथ मिलकर अपने घर वालों को मौत के घाट उतारा. शबनम का परिवार बहुत ही पढ़ा-लिखा था. उसके पिता सरकारी कॉलेज में लेक्चरार थे, भाई अनीस चंडीगढ़ में इंजीनियर था. शबनम दो विषय में एमबीए है और उसका प्रेम संबंध सामने रहने वाले लड़के सलीम से था, जो 8वीं पास है. शबनम एक प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने जाती थी . जब सलीम से संबंध के बाद वो प्रेग्नेंट हुई तो घर वालों को इसका पता लगा. शबनम ने अपने घर वालों से कहा कि वह सलीम से ही शादी करेगी लेकिन शबनम के पिता ने समाज और स्टेटस का हवाला देते हुए साफ मना कर दिया. इसके बाद शबनम ने योजना बनाई कि घर वाले तो शादी के लिए राजी नहीं हो रहे हैं तो क्यों न इन सभी को खत्म कर दिया जाए. जिससे वो और सलीम पूरी प्रॉपर्टी के मालिक बन जाएंगे और जिंदगी भर मौज करेंगे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











