
घबराना नहीं है... ये 7 आसान काम करके आप भी शेयर बाजार से कमा सकते हैं पैसे?
AajTak
शेयर बाजार में गलती को सुधारना आसान बात है. और फिर आप भी कुछ बातों का ध्यान रखकर अच्छा पैसा बना सकते हैं. लेकिन अक्सर लोग पैसे बनाने की होड़ में नियम और रिस्क (Risk) को भूल जाते हैं.
आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि राकेश झुनझुनवाला ने केवल 5000 रुपये निवेश की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने शेयर बाजार से खूब पैसे बनाए. दरअसल, हर किसी को लगता है कि शेयर बाजार में पैसे बनाए जा सकते हैं, ये संभव भी है. लेकिन फिर क्यों अधिकतर रिटेल निवेशक नुकसान झेलकर बाहर निकल जाते हैं. इसके पीछे खुद की गलती होती है.
दरअसल, शेयर बाजार में गलती को सुधारना आसान बात है. और फिर आप भी कुछ बातों का ध्यान रखकर अच्छा पैसा बना सकते हैं. लेकिन अक्सर लोग पैसे बनाने की होड़ में नियम और रिस्क (Risk) को भूल जाते हैं, या फिर कहें जानबूझकर नजरअंदाज कर देते, और उनकी शिकायत होती है कि शेयर बाजार से बड़ा नुकसान हो गया.
यह भी एक कड़वा सच है कि शेयर बाजार से 90 फीसदी से ज्यादा रिटेलर पैसा नहीं बना पाते, हर रिटेल निवेशक को शेयर बाजार में कदम रखने से पहले इस आंकड़े को ध्यान में रखना चाहिए. लेकिन एक इसमें एक अच्छी बात यह है कि 10 फीसदी रिटेल निवेशक पैसे बनाने में सफल रहते हैं. क्योंकि वे नियमों को फॉलो करते हैं.
अब आइए आपको बताते हैं कि शेयर बाजार से आप कैसे करोड़पति बन सकते हैं.
1. शुरुआत कैसे करें: शेयर बाजार में निवेश से पहले ये जानने की कोशिश करें कि शेयर बाजार क्या है? शेयर बाजार कैसे काम करता है? लोगों को शेयर बाजार से कैसे कमाई होती है? क्योंकि शेयर बाजार पैसे बनाने की कोई मशीन नहीं है. डिजिटल के इस दौर में आप घर बैठे ऑनलाइन इस बारे में जानकारी पा सकते हैं. इसके अलावा आप इस मामले में वित्तीय सलाहकार की भी मदद ले सकते हैं, जो आपको शुरुआत में सही दिशा बताएंगे.
2. छोटी रकम से करें निवेश की शुरुआत: ये जरूरी नहीं है कि शेयर बाजार में निवेश के लिए बड़ी रकम होनी चाहिए. अधिकतर लोग यही गलती करते हैं. अपनी सारी जमापूंजी शेयर बाजार में लगा देते हैं, फिर बाजार में उतार-चढ़ाव आने पर झेल नहीं पाते हैं. इसलिए आप छोटी रकम यानी महज 5000 रुपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











