
घने कोहरे में बड़ा हादसा... सोनीपत में ट्रक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, दो बाइक सवार भी चपेट में, 4 घायल
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के बीच हरियाणा के सोनीपत-गोहाना रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया. गांव करेवड़ी के पास ट्रक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया, जिसके बाद दो बाइक सवार भी दुर्घटना की चपेट में आ गए. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दिल्ली-एनसीआर के सोनीपत में कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया.
दुर्घटना सोनीपत-गोहाना रोड पर गांव करेवड़ी के पास हुई. उस समय इलाके में काफी घना कोहरा था, जिसके कारण सड़क पर विजिबिलिटी बहुत कम हो गई थी. इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक की बॉडी में फंस गया.
हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे लोगों और आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. इसी दौरान दो बाइक सवार भी इस हादसे की चपेट में आ गए और घायल हो गए. कोहरे के कारण उन्हें सड़क पर खड़े वाहन दिखाई नहीं दिए, जिसके चलते वे भी दुर्घटना का शिकार हो गए.
यह भी पढ़ें: कोहरा अभी टला नहीं! पंजाब में डेंस फॉग का अलर्ट जारी... देश के कई हिस्सों में बारिश, जानें मौसम
घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुट गए. ट्रक चालक ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे निकालने के लिए ट्रक की बॉडी को काटना पड़ा. कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









