
घने कोहरे के बीच आगरा एक्सप्रेस-वे पर 3 बसें और दर्जनों गाड़ियां भिड़ीं, पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी टकराए वाहन
AajTak
ठंड के बीच कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. घने कोहरे में विजिबिलिटी (visibility) बेहद कम हो गई है. इसकी वजह से सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आज कोहरे में दो जगहों पर बड़े हादसे हो गए. पहली घटना यूपी में आगरा एक्सप्रेस वे पर हुई. वहीं दूसरी घटना मध्य प्रदेश में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे (Eastern Peripheral Expressway) पर हुई है.
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है. इसकी वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी (visibility) बेहद कम रह गई है. रेल व हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. सड़क पर वाहन चालकों को ड्राइविंग में परेशानी हो रही है. कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है. घने कोहरे के बीच उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में बड़ी घटनाएं हो गईं हैं. यहां कई वाहन टकरा गए, जिनमें तीन की मौत हो गई, वहीं कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार, कोहरे की वजह से विजिबिलिटी (visibility) बेहद कई हो गई है. उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra Lucknow express way) पर घने कोहरे का कहर दिखा है. यहां आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया. कोहरे के बीच एक के बाद एक 3 बसें, एक ट्रक, 2 कार सहित 6 वाहन भिड़ गए. ये वाहन लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे. एक के बाद एक वाहन आपस में भिड़ते गए.
अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई डबल डेकर बस
वहीं एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई. इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई, वहीं लगभग दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व यूपीडा कर्मियों ने घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा. इनमें से 6 यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर थी, उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










