
गिरा शेयर मार्केट, गोल्ड-पेट्रोल में उबाल; जानिए रूस-यूक्रेन वॉर से बाजार का हुआ क्या हाल
AajTak
Russia-Ukraine War: सोना-पेट्रोल में उबाल और शेयर बाजार बदहाल. भारत में भी लोगों को इसके चलते मार झेलनी पड़ सकती है. गुरुवार को बाजार खुलने से पहले ही हमले की खबर आ गई. इसके बाद सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा गिरकर खुला. पूरे दिन बाजार पर प्रेशर बना रहा. दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 2700 अंक से ज्यादा के नुकसान में रहा. यह लगातार सातवां दिन है, जब बाजार गिरकर बंद हुआ था. करीब दो साल पहले कोविड महामारी के चलते मार्च 2020 में बाजार में इस तरह की गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 17 जनवरी 2022 को 61,308.91 अंक के पीक पर था. इसके बाद से बाजार में लगातार गिरावट आ रही है. बीच में बजट के चलते मार्केट को रिकवर करने में मदद तो मिली, लेकिन नरमी बनी रही. ऐसे में जंग की खबरों ने बाजार का हाल बिगाड़ दिया. देखें ये एक्सप्लेनेर वीडियो

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










