
ग्वालियर: डबरा नवग्रह पीठ महोत्सव में मची भगदड़, एक महिला की मौत और दो घायल
AajTak
Dabra Gwalior Stampede News: ग्वालियर के डबरा में धार्मिक उत्सव की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश यात्रा में अचानक भगदड़ मच गई.
MP News: ग्वालियर के डबरा में मंगलवार को नवग्रह पीठ की कलश यात्रा के दौरान मची भगदड़ ने एक महिला की जान ले ली. हादसे में दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं. यह कार्यक्रम पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा था, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा था.
दरअसल, आज से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलने वाले नवग्रह पीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा से हुई थी.
यात्रा के दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि अचानक अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे, जिससे महिलाएं भीड़ के नीचे दब गईं. देखें VIDEO:-
हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की हादसे में दुखद मृत्यु हो गई. बुजुर्ग विमला और कला बाथम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इतने बड़े धार्मिक आयोजन में प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भीड़ के अनुपात में पुलिस बल और बैरिकेडिंग नाकाफी थी, जिसके कारण स्थिति अनियंत्रित हो गई. देखें VIDEO:-
डबरा में भितरवार रोड पर बना यह मंदिर 13 एकड़ से ज्यादा एरिया में फैला है. नवग्रह मंदिर के भवन 45 हजार वर्ग फीट में बना है. यहां नवग्रह अपने अपने कक्ष में पत्नी संग विराजित हैं. पूजन और दर्शन के हिसाब से नवग्रहों की अलग अलग मूर्तियां स्थापित की गई हैं.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











