
ग्वालियर: कार में मालिक करता रहा महिला का रेप, ड्राइवर चलाता रहा गाड़ी
AajTak
मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले से ऐसा वाकया सामने आया है जिसमें एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक शख्स ने उससे फैक्टरी में काम कराने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बैठाया और फिर चलती कार में रेप किया. उसके बाद होटल में ले जाकर भी रेप किया.
मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले से ऐसा वाकया सामने आया है जिसमें एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. एक शख्स ने उससे फैक्टरी में काम कराने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बैठाया और फिर चलती कार में रेप किया. उसके बाद होटल में ले जाकर भी रेप किया. ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है. वहीं, महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म और कार ड्राइवर पर सहयोग करने का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि रामबाबू गुर्जर फैक्टरी में काम कराने के बहाने ग्वालियर में चिड़ियाघर के सामने से अपनी टवेरा गाड़ी में ले गया और फिर चलती गाड़ी में रेप किया. इस दौरान ड्राइवर गाड़ी चलाता रहा और मालिक रेप करता रहा. उसके बाद होटल में ले जाकर जबरदस्ती की गई.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









