
ग्लासगो: जलवायु परिवर्तन पर बोले पीएम मोदी- स्वार्थपूर्ण व्यवहार से प्रकृति पर असर
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलवायु परिवर्तन पर हो रही 26वीं कॉर्पोरेशन ऑफ पार्टीज (COP26) में हिस्सा लेने के लिए ग्लासगो पहुंचे हैं. पीएम मोदी 1 और 2 नवंबर को दो दिन के दौरे पर ग्लासगो में रहेंगे. कल COP26 में संबोधन के दौरान पीएम मोदी दुनिया के सामने जलवायु परिवर्तन पर भारत की उपलब्धियां गिनाईं. साथ ही 2030 तक का खाका पेश किया और दुनिया को पंचामृत फॉर्मूला दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले पेरिस सम्मेलन की याद दिलाई. मंगलवार को एक बार फिर पीएम मोदी ने ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई और कहा कि स्वार्थपूर्ण व्यवहार से प्रकृति पर असर पड़ रहा है. देखिए और क्या बोले पीएम मोदी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











