
ग्रेटा थनबर्ग ने उड़ाया 'मिशन मंगल' का मजाक, कहा- 99 प्रतिशत लोगों को तो धरती पर ही रहना है
AajTak
भारतीय किसानों के समर्थन में ट्वीट करने के बाद से ही सुर्खियों में चल रहीं लोकप्रिय क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग एक बार फिर चर्चा में हैं. ग्रेटा के क्लाइमेट चेंज मूवमेंट 'फ्राइडे फॉर फ्यूचर' ने मंगल ग्रह को लेकर चल रहे मिशनों पर कटाक्ष किया है और पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को जलवायु परिवर्तन से होने वाली दिक्कतों को लेकर आगाह भी किया है.
भारतीय किसानों के समर्थन में ट्वीट करने के बाद से ही सुर्खियों में चल रहीं लोकप्रिय क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग एक बार फिर चर्चा में हैं. दुनिया के कई देश पिछले कुछ समय में मंगल ग्रह पर जाने को लेकर काफी उत्सुक हैं और इस साल तीन देशों के स्पेसक्राफ्ट मंगल ग्रह पहुंच सकते हैं. ग्रेटा के क्लाइमेट चेंज मूवमेंट फ्राइडे फॉर फ्यूचर ने इसी उत्साह पर कटाक्ष करते हुए पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को जलवायु परिवर्तन से होने वाली दिक्कतों को लेकर आगाह भी किया है. फ्राइडे फॉर फ्यूचर की एक प्रवक्ता ने कहा कि इस विज्ञापन के सहारे हम दिखाना चाहते थे कि ये सब कितना बकवास है. सरकार द्वारा फंडेड स्पेस प्रोग्राम और दुनिया के सबसे अमीर एक प्रतिशत लोग आज के दौर में मंगल ग्रह में बहुत दिलचस्पी दिखा रहे हैं. नासा का Perseverance रोवर ही लगभग 2.7 बिलियन डॉलर्स का है और इसके बावजूद दुनिया की आबादी का बड़ा हिस्सा कभी मंगल ग्रह पर नहीं जा पाएगा. इस स्पूफ विज्ञापन में कुछ मंगल ग्रह के विजुएल्स के साथ बैकग्राउंड में एक आवाज सुनाई देती है - 'मानव प्रजाति के धरती पर 50 लाख साल बिताने के बाद अब समय आ गया है बदलाव का. मंगल ग्रह. 56 मिलियन स्क्वायर मील तक फैली धरती. खूबसूरत और मंत्रमुग्ध कर देने वाली जगहें. यहां पर ना युद्ध होगा और ना ही अपराध. ना ही यहां कोई महामारी होगी और ना ही प्रदूषण.'
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











