
ग्रेटर नोएडा में लगाई जा रही थी फर्जी तरीके से वैक्सीन, 5 हिरासत में
AajTak
सीएमओ ने एक टीम गठित कर मौके पर जांच के लिए भेजा. जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंची पुलिस ने 5 लोगो को हिरासत में ले लिया. उनके कब्जे से वैक्सीन को भी बरामद किया गया. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दादरी में अब तक ये लोग 18 लोगों को वैक्सीन लगा चुके थे.
दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में फर्जी तरीके से कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला सामने आया है. ग्रेटर नोएडा के दादरी में प्राइवेट क्लीनिक में फर्जी से तरीके से वैक्सीन लगाई जा रही थी. लेकिन इस वैक्सीनेशन प्रोग्राम के लिए इजाजत नहीं ली गई. दादरी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक पर छापा मारकर इस घटना का खुलासा किया. दादरी पुलिस ने मौके से 5 लोगो को हिरासत में लिया है. इनके कब्जे से वैक्सीन, लैपटॉप, मोबाइल और थर्मामीटर बरामद हुआ है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि दादरी के एक निजी क्लीनिक (गोपाल पैथोलॉजी लैब) में फ्री में कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है. इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी.
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









