
ग्रेग चैपल ने सौरव गांगुली पर जमकर बोला हमला, द्रविड़ के बारे में कही ये बात
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर एक बार फिर निशाना साधा है. साल 2005 से 2007 तक टीम इंडिया के कोच रहे चैपल ने गांगुली को मतलबी बताया है.
टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर एक बार फिर निशाना साधा है. साल 2005 से 2007 तक टीम इंडिया के कोच रहे चैपल ने गांगुली को मतलबी बताया है. (Photo-AFP) बता दें कि चैपल के कोच रहते टीम इंडिया ने 2007 के वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन किया था. राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली ये टीम पहले ही दौर में बाहर हो गई थी. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों वाली इस टीम ने फैन्स को निराश किया था. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद फैन्स ने कई खिलाड़ियों के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया था. क्रिकेट लाइफ स्टोरीज पोडकास्ट में बातचीत करते चैपल ने कहा कि गांगुली बहुत ही मतलबी इंसान थे. उन्हें सिर्फ अपनी कप्तानी से मतलब था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर चैपल ने कहा, 'भारत में दो साल काफी चुनौतीपूर्ण रहे थे. कुछ दिक्कत सौरव गांगुली के कप्तान होने पर भी थीं. गांगुली कभी भी मेहनत नहीं करना चाहते थे. वह नहीं चाहते थे कि उनके खेल में कोई सुधार हो. वह सिर्फ कप्तान बनकर टीम में रहना चाहते थे ताकि वह चीजों को अपने हिसाब से चला सकें.'More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












