
ग्रीस बॉर्डर पर निर्वस्त्र मिले 92 लोग, मंत्री ने कहा- तुर्की शर्म करे
AajTak
ग्रीस और तुर्की के बॉर्डर पर मिले 92 निर्वस्त्र प्रवासियों को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिक्रिया दी है. यूएन का कहना है कि ग्रीस और तुर्की के बीच निर्वस्त्र लोगों का मिलना बहुत ही विचलित करने वाला है. वहीं, इन प्रवासियों को लेकर ग्रीस और तुर्की ने भी एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
ग्रीस और तुर्की बॉर्डर पर निर्वस्त्र मिले 92 प्रवासियों की खबर फैलते ही जहां एक ओर ग्रीस और तुर्की के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, तो वहीं संयुक्त राष्ट्र ने इस घटना की निंद की है. तुर्की की उत्तरी सीमा से ग्रीक पुलिस ने जिन सभी निर्वस्त्र प्रवासियों को रेस्क्यू किया है, उनमें कई लोग घायल भी हैं. अभी तक यह नहीं पता चला है कि इन लोगों ने कपड़े क्यों नहीं पहने हुए थे या इनके कपड़ों को कहां उतरवा दिया गया.
ग्रीक पुलिस के अनुसार, इन प्रवासियों को सबसे पहले ग्रीस और तुर्की बॉर्डर पर इवरोस नदी के पास देखा गया था. यूरोपियन यूनियन बॉर्डर एजेंसी के अधिकारियों और ग्रीक पुलिस की जांच के अनुसार, इन प्रवासियों ने रबड़ की नाव के सहारे नदी पार करते हुए तुर्की से ग्रीस की सीमा में प्रवेश किया है.
द गार्जियन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्क्यू के बाद प्रवासियों ने पुलिस को बताया कि तुर्की अथॉरिटी ने उन्हें तीन गाड़ियों में जबरन बैठाकर बॉर्डर इलाके में छोड़ दिया. प्रवासियों ने इस बात की भी गवाही दी कि उन्हें बॉर्डर पर छोड़ने से पहले निर्वस्त्र भी कर दिया गया.
ग्रीस सरकार का तुर्की पर हमला ग्रीस के माइग्रेशन मंत्रालय ने इस बारे में कहा कि तुर्की के इस भड़काऊ व्यवहार ने सभी सीमाओं को लांघ दिया है. ग्रीस सरकार में माइग्रेशन मंत्री Notis Mitarachi ने ट्विटर पर एक फोटो भी शेयर की, जिसमें करीब 20 निर्वस्त्र लोग खुले में घूमते हुए नजर आ रहे हैं.
माइग्रेशन मंत्री ने ट्वीट में कहा कि, 'हमने जिन 92 प्रवासियों को बॉर्डर से रेस्क्यू किया है, उनके प्रति तुर्की का व्यवहार नागरिक सभ्यता के लिए शर्मनाक है. हमें उम्मीद है कि तुर्की इस मामले की जांच करेगा और यूरोपियन यूनियन के साथ अपनी सीमा की सुरक्षा करेगा.
तुर्की ने किया सभी आरोपों को खारिज तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोआन के मुख्य प्रवक्ता फहरतीन अल्तुन ने ग्रीस के इन सभी आरोपों का खंडन किया है. प्रवक्ता ने कहा कि फेक न्यूज की ग्रीक मशीन एक बार फिर काम पर लौट गई है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








