
ग्राहकों के घर पहुंचने लगी Tesla, भारत में शुरू हुई Model Y इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी
AajTak
Tesla Model Y की बुकिंग देश भर में कहीं से भी की जा सकती है. इसके लिए ग्राहकों को कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट से बुकिंग करनी होगी. हालांकि कंपनी ने पहले ही ये स्पष्ट किया है कि, कारों की डिलीवरी के मामले में मुंबई, पुणे, दिल्ली और गुरुग्राम को प्राथमिकता दी जाएगी.
दो महीने पहले जब एलन मस्क के नेतृत्व वाली अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla ने भारत में एंट्री की थी, तब भारतीय कार प्रेमियों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला था. और आज, उस उत्साह को वास्तविकता का रूप मिल गया है. Tesla ने आधिकारिक रूप से भारत में Model Y इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी शुरू कर दी है.
15 जुलाई 2025 को कंपनी ने भारत में ऑफिशियल एंट्री की थी. इस दौरान कंपनी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में अपना पहला शोरूम शुरू किया. इसके बाद कंपनी ने दिल्ली में 11 अगस्त को अपना दूसरा शोरूम शुरू किया था. टेस्ला ने भारत में शोरूम के शुरूआत के साथ ही अपनी मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार को भी लॉन्च किया था.
कैसी है टेस्ला की कार
Tesla Model Y दो वेरिएंट में आती है. इसके स्टैंडर्ड रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट की कीमत 59.89 लाख रुपये और लांग रेंज वेरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. ये कार कुल 7 अलग-अलग एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और 2 इंटीरियर ट्रिम्स के साथ उपलब्ध है. इस कार में 15.4-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले (फ्रंट), 8-इंच रियर स्क्रीन, पावर-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट्स और स्टीयरिंग कॉलम, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 19-इंच क्रॉसफ्लो व्हील्स, फिक्स्ड ग्लास रूफ और पावर रियर लिफ्टगेट जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं.
All smiles from new Model Y owners. Welcome to the Tesla family! pic.twitter.com/RsdLlTwDXh
बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












