
'ग्राउंड स्टाफ ने हर बात से इनकार कर दिया', डायवर्ट की गई इंडिगो फ्लाइट के यात्रियों ने बयां किया दर्द
AajTak
फ्लाइट को खराब मौसम के कारण कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया था. आरोप है कि इसके बाद एयरलाइंस स्टाफ ने वादा मुताबिक उनके लिए किसी भी तरह की व्यवस्था करने से इनकार कर दिया. इसको लेकर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है.
मुंबई से रांची जा रही फ्लाइट के यात्रियों ने एयरलाइंस स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि फ्लाइट को खराब मौसम के कारण कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया था. इसके बाद एयरलाइंस स्टाफ ने वादा मुताबिक उनके लिए किसी भी तरह की व्यवस्था करने से इनकार कर दिया. हालांकि, इंडिगो की तरफ से इन आरोपों को खारिज किया गया है. इंडिगो ने कहा कि 19 जनवरी को फ्लाइट 6E-221 में सवार सभी यात्रियों को खाना उपलब्ध कराया गया और उन्हें रिफंड या वैकल्पिक उड़ान का विकल्प दिया गया.
पीटीआई के मुताबिक फ्लाइट के एक यात्री विक्रम श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा कि एयरलाइंस की तरफ से उनसे होटल में ठहरने और वैकल्पिक फ्लाइट्स का झूठा वादा किया गया था. इसके बाद विमान कोलकाता में लैंड कर गया. लेकिन ग्राउंड स्टाफ ने एक हफ्ते में टिकट का रिफंड करने और चावल के पैकेट को छोड़कर हर बात से इनकार कर दिया. क्या नियम तीसरे स्थान पर डंपिंग की अनुमति देता है?"
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि विमान में गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग लोग यात्रा कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद इंडिगो टीम ने यात्रियों की मदद करने से इनकार कर दिया और उन्हें किसी तीसरे स्थान पर अपनी व्यवस्था करने के लिए कहा.
उन्होंने इंडिगो कर्मचारियों और नाराज यात्रियों के बीच बातचीत का एक वीडियो भी साझा किया. वहीं इंडिगो ने एक्स पर श्रीवास्तव को जवाब दिया और असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए मामले को देखने का वादा किया.
एयरलाइंस ने दी ये सफाई
संपर्क करने पर एयरलाइंस के एक अधिकारी ने कहा, "रांची में खराब मौसम के कारण फ्लाइट को कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया था और यात्रियों को दूसरी फ्लाइट चुनने या रिफंड प्राप्त करने का विकल्प दिया गया था. कुछ ने दूसरी फ्लाउइट का विकल्प चुना, जबकि अन्य ने रिफंड का विकल्प चुना. इसके अतिरिक्त, सभी यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर खाना भी दिया गया."

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










