
ग्रहण में चांद की जगह डोनाल्ड ट्रंप ने ढक लिया सूरज, वायरल हुआ अजीबोगरीब Video; देखें
AajTak
सोमवार को उत्तरी अमेरिका में सूर्य ग्रहण लगा था जिससे जोड़ते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक विचित्र इलेक्शन कैंपेन वीडियो जारी किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चांद की जगह सूरज को वो ढकते नजर आ रहे हैं जिसके बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता दिख रहा है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका में लगे सूर्य ग्रहण को अपने चुनावी फायदे के लिए भुनाने की एक विचित्र कोशिश की. इस साल होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर ट्रंप का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो अपने चेहरे से सूर्य को ढकते नजर आए हैं. यह वीडियो ग्रहण से जोड़ते हुए बनाया गया है जो आलोचनाओं का शिकार हो रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप का यह इलेक्शन कैंपेन वीडियो अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth सोशल पर शेयर किया गया है. वीडियो की शुरुआत 'मानव इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण क्षण 2024 में हो रहा है' से होता है. 1.21 मिनट के वीडियो में सूर्य ग्रहण देखने के लिए जमा हुई भीड़ को देखा जा सकता है जिसमें लोग ग्रहण वाले चश्मे से ग्रहण को देख रहे हैं.
सोमवार को अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में लगे सूर्य ग्रहण को लाखों लोगों ने देखा. सूर्य ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों एक ही सीध में होते हैं. चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर पृथ्वी पर पड़ने वाले सूर्य की रोशनी को रोक देता है जिसके बाद सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर जाने के बजाए चंद्रमा पर पड़ती है और पृथ्वी के जिस हिस्से में चंद्रमा की काली छाया दिखती है, उसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है.
सूर्य ग्रहण को लेकर ट्रंप का इलेक्शन कैंपेन वीडियो
ट्रंप ने सूर्य ग्रहण से जोड़ते हुए अपना एक विचित्र इलेक्शन कैंपेन वीडियो तैयार कर दिया जिसमें चंद्रमा की जगह वो खुद सूर्य को ढकते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्रमा की तरह उनका सिर धीरे-धीरे सूर्य की तरफ बढ़ रहा है. इसी दौरान एक वक्त ऐसा आता है जब ट्रंप का सिर सूरज को पूरी तरह ढक लेता है. इसके बाद स्क्रीन पर लिखा आता है- 'हम अमेरिका को बचाएंगे और इसे फिर से महान बनाएंगे.'
चांद की जगह ट्रंप का सूर्य को ढकना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और कई लोग इस कैंपेन को अजीब बताकर ट्रंप की आलोचना कर रहे हैं. एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'ओह तो क्या बाइडेन की जगह ट्रंप का आना अमेरिका को अंधेरे में डुबा देगा. ठीक वैसे ही जैसे कि ग्रहण के दौरान होता है.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











