
गौर सौंदर्यम सोसायटी की 24वीं मंजिल से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत, पिता दुबई में प्रोफेसर, मां हैं एडवोकेट
AajTak
ग्रेटर नोएडा में गौर सौंदर्यम सोसायटी की एक बिल्डिंग की 24वीं मंजिल से गिरकर एक लड़के की मौत हो गई. 17 साल का प्रणव 12वीं क्लास का छात्र था. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. शुरुआती जांच में आत्महत्या का ही मामला लग रहा है.
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है. यहां 17 वर्षीय लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में बिल्डिंग की 24वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. घटना गौर सौंदर्यम हाउसिंग सोसायटी की है. लड़के का नाम प्रणव था. शुरुआती जांच में पुलिस को यह आत्महत्या का केस लग रहा है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस को इस मामले की सूचना मिली. सोसायटी के सुपरवाइजर ने उन्हें सूचना दी थी. बिना समय गंवाए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मृतक के परिजनों ने बताया कि वह 12वीं क्लास का छात्र था. यहां वह अपनी मां और बहन के साथ रहता था.
पिता प्रोफेसर और मां एडवोकेट
उसके पिता डॉ. अमन श्रीवास्तव आईएमटी दुबई में प्रोफेसर हैं. मां एडवोकेट हैं. ये लोग मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. बाकी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. यह किस समय 24वीं मंजिल से नीचे गिरा अभी यह भी साफ नहीं हो पाया है.
परिजनों के मुताबिक, प्रणव अक्सर अपने दोस्तों से मिलने के लिए देर रात में चोरी छुपे बालकनी के बंद रास्ते से छत से होते हुए बाहर चला जाया करता था. प्रणव की मौत के बाद पूरे घर में मातम छाया हुआ है. पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है.
मामले में क्या बोली पुलिस?

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











