
गौरव हत्याकांड में बड़ा खुलासा... शादी से एक दिन पहले पिता ने इस वजह से किया बेटे का मर्डर
AajTak
दिल्ली में हुए गौरव सिंघल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी ने बताया है कि लंबे समय से पत्नी से उसकी अनबन चल रही थी. वो पत्नी से अलग रह रहा था. उसके बेटे अपनी मां के साथ रहते थे. बेटे ने कई बार उसकी बेइज्जती की थी और थप्पड़ भी मारा था.
दिल्ली के तिगड़ी इलाके में हुए गौरव सिंघल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की शुरुआती जांच मे ये बात सामने आई है कि पत्नी को सबक सिखाने के लिए शख्स ने बेटे की हत्या की थी. इस वारदात को उसने बेटे की शादी के एक दिन पहले अंजाम दिया और फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, तिगड़ी निवासी गौरव की 7 मार्च को शादी होने थी. इससे पहले 6-7 मार्च की दरमियानी रात उसके पिता रंगलाल सिंघल ने तीन लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी. इसके लिए उसने कैंची का इस्तेमाल किया. मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ दिल्ली अंकित चौहान ने बताया है कि हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की.
इस दौरान पाया गया कि उसका पिता फरार है. आगे की जांच में पाया गया कि हत्या में उसका पिता ही शामिल है. इसके बाद आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया. इस मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनके साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया था.
जांच और पूछताछ में पता चला है कि पत्नी को सबक सिखाने के लिए आरोपी पिता ने अपने बेटे की हत्या उसकी शादी के एक दिन पहले की. आरोपी ने बताया है कि लंबे समय से पत्नी से उसकी अनबन चल रही थी. वो पत्नी से अलग रह रहा था.
उसके बेटे अपनी मां के साथ रहते थे. बेटे ने कई बार उसकी बेइज्जती की थी और थप्पड़ भी मारा था. इसके बाद उसने बेटे की हत्या की प्लानिंग की और शादी से एक दिन पहले अंजाम दिया. घटना में एक और एंगल सामने आया है. वो ये है कि गौरव किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था. मगर, परिवार के दबाव में वो ये शादी कर रहा था. इस पर बाप-बेटे की अक्सर लड़ाई होती थी.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








