
गौतमबुद्ध नगर: एकतरफा प्यार में भांजे ने मामी को मार डाला था, 9 साल बाद कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा
AajTak
गौतमबुद्ध नगर में 9 साल पहले मामी की हत्या के दोषी और उसके दोस्त को जिला कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. प्यार के इजहार के बाद भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मामी की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी.
एकतरफा प्यार में मामी की हत्या करने वाले भांजे को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. 9 साल बाद गौतमबुद्ध नगर कोर्ट ने आरोपी और उसके दोस्त को उम्रकैद की सजा दी है. वारदात 24 जुलाई 2013 की है. मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले पंकज त्यागी ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 इलाके में अपनी पत्नी नेहा त्यागी से साथ रहते थे.
24 जुलाई 2013 को पंकज त्यागी ड्यूटी पर गए हुए थे. पंकज पेशे से इंजीनियर हैं. इसी दौरान उनका भांजा आकाश अपने दोस्त राहुल के साथ उनके घर पर आया और पंकज की पत्नी यानी अपनी मामी से प्रेम प्रस्ताव रखा.
मामा के डांटने के बाद गुस्से में की थी मामी की हत्या
आकाश ने अपनी मामी से कहा कि मैं आपसे प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं. विरोध करने पर आकाश वहां से चला गया. उधर, पंकज जब घर लौटा तो पत्नी ने उसे सारी बातें बताई. इसके बाद पंकज ने आकाश को डांट लगाई. इसके बाद आकाश ने गुस्से में राहुल के साथ मिलकर नेहा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने बाथरूम में जाकर अपने कपड़े बदल लिए थे और फिर घटनास्थल से से फरार हो गए थे.
मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया था अरेस्ट
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आकाश और राहुल को गिरफ्तार किया था. कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत पेश किए थे. कोर्ट ने गवाहों के बयान और पर्याप्त सबूतों के आधार पर फैसला सुनाते हुए आकाश और राहुल को उम्रकैद की सजा सुनाई है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








