
'गो बैक टू पाकिस्तान...', यूनुस के खिलाफ फूटा बांग्लादेशी प्रवासियों का गुस्सा, UN के बाहर किया प्रदर्शन
AajTak
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर बांग्लादेशी प्रवासियों ने मुहम्मद यूनुस के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अगस्त 2024 में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े हैं और लाखों लोग पलायन को मजबूर हुए हैं. प्रदर्शनकारियों ने यूनुस पर इस्लामी ताकतों से मिलीभगत कर बांग्लादेश को ‘तालिबान देश’ बनाने का आरोप लगाया.
न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को बांग्लादेशी प्रवासियों ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यूनुस के पदभार संभालने के बाद से, खासकर 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद छोड़ने के बाद अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है. यूएन के हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने 'यूनुस पाकिस्तानी हैं, पाकिस्तान वापस जाओ' के नारे लगाए.
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति बिगड़ गई है. एक प्रदर्शनकारी ने मानवाधिकारों की स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि 5 अगस्त 2024 से हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा में वृद्धि हुई है, जिसके चलते कई लोग देश छोड़ने को मजबूर हो गए हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम यूनुस के अवैध शासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि 5 अगस्त 2024 के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सुरक्षा कारणों से देश छोड़ना पड़ा था और यूनुस ने देश पर कब्ज़ा कर लिया था, तब से अल्पसंख्यकों, हिंदुओं और अन्य धर्मों के लोगों की हत्याएं हो रही हैं.
उन्होंने कहा कि लाखों लोगों को अपना देश छोड़ना पड़ा, खासकर हिंदुओं को... बांग्लादेश में स्थिति बहुत खराब है, और यही कारण है कि लोग यहां सिर्फ़ विरोध करने आए हैं. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यूनुस को सत्ता छोड़नी चाहिए और चुनाव कराना चाहिए.
एक अन्य प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि यूनुस बांग्लादेश को चरमपंथ की ओर धकेल रहे हैं और उन्होंने मौजूदा स्थिति को 'तालिबान देश, एक आतंकवादी देश' बताया. उन्होंने कहा कि 'हम आज संयुक्त राष्ट्र के सामने यूनुस के खिलाफ प्रदर्शन करने आए हैं, जो बांग्लादेश को एक तालिबानी देश, एक आतंकवादी देश बना रहे हैं और हिंदुओं, बौद्धों, ईसाइयों और सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रहे हैं. साथ ही कहा कि हम धार्मिक पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग करते हैं, जिन्हें मोहम्मद यूनुस ने गैरकानूनी रूप से जेल में रखा है, हम उनकी रिहाई की मांग करते हैं, उन्हें पद छोड़ देना चाहिए.
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछली शेख हसीना सरकार को 5 अगस्त 2024 को अवैध रूप से हटाया गया था. एक प्रतिभागी ने कहा कि हमारी रैली का मकसद बहुत साफ है. बांग्लादेश की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई धर्मनिरपेक्ष सरकार जिसे पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना चला रही थीं, उन्हें 5 अगस्त 2024 को गैरकानूनी तरीके से हटा दिया गया. इसके बाद से डॉ. यूनुस इस्लामी ताकतों और आतंकी संगठनों के साथ मिलीभगत कर बांग्लादेश को योजनाबद्ध तरीके से एक अर्ध-तालिबान राष्ट्र में बदल रहे हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








