
गोविंदा को साजिश होने का डर, बोले- अब पीता हूं शराब, करता हूं स्मोकिंग
AajTak
एक्टर गोविंदा का कहना है कि वह अब पहले जैसे पवित्र नहीं रहे हैं. गोविंदा का कहना है कि इंडस्ट्री में उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिससे वह साइडलाइन हो जाएं या उन्हें अच्छे रोल्स ना मिले और फिल्में रिलीज ना हो पाएं. इन बातों को देखते हुए गोविंदा अब लोगों के प्रति भ्रष्ट और कड़वे हो गए हैं.
एक्टर गोविंदा का कहना है कि वह अब पहले जैसे पवित्र नहीं रहे हैं. गोविंदा का कहना है कि इंडस्ट्री में उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिससे वह साइडलाइन हो जाएं या उन्हें अच्छे रोल्स ना मिले और फिल्में रिलीज ना हो पाएं. इन बातों को देखते हुए गोविंदा अब लोगों के प्रति भ्रष्ट और कड़वे हो गए हैं. एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि वह अब बिजनेस वाले इंसान जैसे हो गए हैं और भावुक होकर किसी भी समस्या को नहीं सुलझाते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में गोविंदा से पूछा गया कि क्या वह इन दिनों अपनी स्पीरिचुअल साइड को अपना रहे हैं? इसपर उन्होंने कहा कि नहीं इसका उल्टा हो रहा है.More Related News













