
गोवा सनबर्न फेस्टिवल में ध्वनि प्रदूषण की शिकायत, आयोजकों पर मामला दर्ज
AajTak
गोवा में सनबर्न फेस्टिवल चल रहा है और वहां ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम को रोक दिया. आयोजकों पर भी मामला दर्ज किया गया और नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई.
गोवा में इस वक्त सनबर्न फेस्टिवल आयोजित है. प्रशासन की तैयारियों और कोर्ट की सख्ती के बावजूद यह फेस्टिवल इस बार भी ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन का साक्षी बन ही गया. असल में गोवा में जारी इस फेस्टिवल के आयोजकों को ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने को लेकर पुलिस का सामना करना पड़ा. गोवा पुलिस ने गुरुवार शाम 10 बजे सनबर्न कार्यक्रम में ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने पर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की, वीडियो में पुलिस अधिकारी आयोजकों से कार्यक्रम रोकने के लिए कहते नजर आ रहे हैं.
गोवा में सनबर्न फेस्टिवल चल रहा है और वहां ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम को रोक दिया. आयोजकों पर भी मामला दर्ज किया गया और नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई.
बता दें कि सनबर्न फेस्टिवल के आयोजन की तैयारियों के दौरान ही यह कहा गया था कि घ्वनि प्रदूषण नहीं उत्पन्न होगा. गोवा के महाधिवक्ता देवीदास पंगम ने कहा था कि गोवा में रात 10 बजे के बाद सनबर्न फेस्टिवल की इजाजत नहीं दी जाएगी. राज्य ने सनबर्न को लेकर कोर्ट में एक्शन प्लान भी पेश किया था. आयोजकों ने इस उत्सव के लिए 12 बजे तक संगीत बजाने की अनुमति मांगी थी. मगर, गोवा के महाधिवक्ता देवीदास पंगम ने कहा था कि 10 बजे के बाद राज्य सरकार की ओर से कोई अनुमति नहीं दी जाएगी.
पिछले साल आयोजित सनबर्न फेस्टिवल के लिए सभी नियमों का उल्लंघन कर परमिट जारी किए गए थे. ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी पार कर लिया गया था. स्थानीय नागरिकों के कोर्ट पहुंचने की बात पर बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को फटकार लगाई थी. इसके साथ ही राज्य सरकार ने इस साल के सनबर्न के लिए कार्ययोजना पेश की थी. सनबर्न उत्सव स्थल पर ध्वनि प्रदूषण को रोकने की कार्य योजना विशेष विभाग के अध्यक्ष और उत्तरी गोवा के जिला कलेक्टर द्वारा उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की गई थी. उत्सव स्थल पर तीन उप-समितियां और एक केंद्रीय प्रदूषण निगरानी एवं नियंत्रण उप-समिति तैनात करने को लेकर कहा गया था. इसमें पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे. हालांकि इतनी तैयारियों के बावजूद फेस्टिवल को ध्वनि प्रदूषण के साये से नहीं बचाया जा सका.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






