
गोवा में होने वाला था 'Maharashtra Returns', कांग्रेस विधायकों के लिए तैयार था चार्टर प्लेन!
AajTak
गोवा का सियासी संकट भी महाराष्ट्र की राह पर चलता दिख रहा है. कांग्रेस की तरफ से दावा हुआ है कि कल रविवार को गोवा की धरती पर एक चार्टर प्लेन लैंड करने वाला था. उसमें बागी विधायकों को ले जाने की तैयारी थी.
गोवा में कांंग्रेस के लिए बड़ा सियासी संकट खड़ा हो गया है. पार्टी के कई विधायक बागी तेवर दिखा रहे हैं, उनके बीजेपी में जाने के कयास भी लग रहे हैं. कांग्रेस हाईकमान को भी इसकी भनक लग गई थी, इसी वजह से माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया गया, वहीं दिगंबर कामत पर भी एक्शन लेने की बात हुई.
लेकिन ये सियासी तूफान अभी नहीं थमने वाला है. कांग्रेस की तरफ से बीजेपी पर एक और बड़ा आरोप लगा दिया गया है. दावा हुआ है कि कांग्रेस के बागी विधायकों के लिए एक चार्टर प्लेन तैयार था, कल उन्हें शाम 4 बजे कोल्हापुर एयरफील्ड से ले जाने की तैयारी थी.
इस बारे में GPCC अध्यक्ष अमित पाटकर कहते हैं कि हमे ऐसी जानकारी मिली थी कि एक चार्टर प्लेन तैयार कर लिया गया था. उसकी उड़ान की परमीशन भी मिल गई थी. वो प्लेन महाराष्ट्र से उड़ान भरने वाला था. हमे जो जानकारी मिली है कि उसके मुताबिक कल चार या साढ़े चार बजे वो प्लेन उड़ान भरने वाला था. लेकिन ऐन वक्त पर कुछ वफादार कांग्रेस विधायकों ने हमे इस बारे में सूचित कर दिया. जब बागियों को भी अहसास हो गया कि वे आठ विधायक नहीं जुटा पा रहे हैं, उनका पूरा प्लान ही फेल हो गया.
लेकिन बीजेपी ने ऐसे तमाम दावों को और कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज कर दिया है. गोवा बीजेपी अध्यक्ष Sadanand Tanavade कहते हैं कि कांग्रेस को अपने विधायकों पर काबू करना चाहिए. मेरे पास कोई कांग्रेस विधायक नहीं आया जिसने बोला हो कि उसे बीजेपी में आना है. जब गोवा में हमारी पूर्ण बहुतम की एक सरकार चल रही है, ऐसी स्थिति में क्यों हमे और विधायकों की जरूरत पड़ेगी.
अब गोवा में इस समय कांग्रेस के ऊपर जो संकट आया है, इसके संकेत कुछ दिन पहले ही मिलना शुरू हो गए थे. सबसे पहले शनिवार को कांग्रेस ने अपने विधायकों की एक बैठक बुलाई थी. बजट सत्र से पहले कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उस बैठक का आयोजन हुआ था. लेकिन उस बैठक में सिर्फ सात विधायकों ने शिरकत की. पार्टी के कुल 11 विधायक हैं, लेकिन मीटिंग में सिर्फ सात पहुंचे. वहीं दिगांबर कामत जिन्हें गोवा का मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी थी, वे उस बैठक से गायब रहे. ऐसे में इसी मीटिंग के बाद गोवा कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बज गई थी.
इसके बाद रविवार को देर रात मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से माइकल लोबो की मुलाकात हो गई. उस मुलाकात पर प्रमोद सावंत ने तो ज्यादा खुलकर कुछ नहीं बोला, लेकिन सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया. अभी इस समय कांग्रेस पूरी कोशिश कर रही है कि वे अपने विधायकों को टूटने से बचा सके. सबसे पहला प्रयास तो ये है कि बागियों के पास किसी भी कीमत पर आठ विधायकों का समर्थन ना आ जाए.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







